हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE ने John Cena की वापसी का किया ऐलान, इस शो में दिखेगा जलवा, दुश्मन की बोलती करेंगे बंद!

जॉन सीना अपने रेसलिंग करियर के आखिरी कुछ महीनों में हैं। सीना कुछ दिनों से WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं लेकिन अब उनकी वापसी का ऑफिशियल तौर पर ऐलान हो गया है।

विज्ञापन
जॉन सीना की वापसी का ऐलान (Image via WWE.com)

John Cena Return Announced: WWE दिग्गज जॉन सीना अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर के आखिरी समय पर हैं। हाल ही में सीना अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए और अब वो अपनी अलग राह पर निकल गए हैं। उनका अगला मैच लोगन पॉल के खिलाफ देखने को मिलेगा। सीना SmackDown के हालिया शो में नजर नहीं आए थे लेकिन अब उनकी वापसी होने वाली है। WWE ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

WWE ने जॉन सीना की वापसी का किया ऐलान

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में जॉन सीना नजर नहीं आए थे और फैंस ने उन्हें काफी मिस किया। वो भले ही शो में नहीं आए लेकिन कमेंट्री टीम ने आधिकारिक तौर पर उनकी वापसी का ऐलान कर दिया। सीना अब SmackDown के अगले शो का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। यह एपिसोड बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि WWE इसका आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स में नहीं, बल्कि आयरलैंड के डबलिन शहर में करने वाला है।

जॉन सीना का Clash in Paris में होगा बड़ा मैच

SummerSlam 2025 में हार के बाद जॉन सीना की SmackDown में लोगन पॉल के खिलाफ दुश्मनी शुरू हुई। दोनों के बीच Clash in Paris प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए मैच ऑफिशियल हो गया। बता दें कि 31 अगस्त 2025 को यह इवेंट देखने को मिला। यह सीना के रेसलिंग करियर का फ्रांस में आखिरी मैच होगा। सीना यहां लोगन को हराकर अपने फैंस को खुश होने का मौका देना चाहेंगे।

विज्ञापन

अगले SmackDown में क्या करेंगे जॉन सीना?

जॉन सीना SmackDown के अगले एपिसोड में वापसी करके लोगन पॉल के खिलाफ अपनी स्टोरी को आगे बढ़ा सकते हैं। उनके बीच अब तक बिल्डअप कुछ खास नहीं रहा है। जॉन और लोगन का ब्लू ब्रांड के अगले शो में आमना-सामना हो सकता है और वो एक-दूसरे की बेइज्जती करते हुए Clash in Paris में अपनी-अपनी जीत का दावा कर सकते हैं। सीना माइक पर खतरनाक हैं और उन्होंने बड़े-बड़े रेसलर्स को चुप कराया है। वो लोगन की भी बोलती बंद कर सकते हैं। फैंस यह देखना बेहद पसंद करेंगे।

ये भी पढ़ें:- WWE ने Roman Reigns के दोस्त के ब्रांड में किया बदलाव, पूर्व ट्राइबल चीफ के टाइटल पर मंडराया खतरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola