WWE ने Roman Reigns के दोस्त के ब्रांड में किया बदलाव, पूर्व ट्राइबल चीफ के टाइटल पर मंडराया खतरा

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. कुछ बदलाव वहां पर देखने को मिले. एक फेमस स्टार के ब्रांड में अब बदलाव भी कर दिया गया है.

SAMI (1)

सैमी ज़ेन और रोमन रेंस

Sami Zayn: पिछले कुछ हफ्तों से रोमन रेंस के खास दोस्त सैमी ज़ेन की राइवलरी सोलो सिकोआ की MFT से चल रही है. WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में इनके बीच काफी बवाल मचा. पिछले हफ्ते SmackDown के शो में सैमी ने सिकोआ को मात दी थी. इसके बाद Raw के शो में रुसेव और सैमी के बीच हुए मैच में MFT ने दखलअंदाजी की. सोलो ने सैमी की हालत खराब की. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सैमी आए और उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया, जिसे सुनकर फैंस खुश हो गए.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट

SmackDown की शुरुआत सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ की. सिकोआ ने कहा कि उन्होंने Raw में इस हफ्ते सैमी ज़ेन से बदला लिया. सिकोआ और उनके साथियों को फैंस ने खूब बू किया. सैमी ने एंट्री की. उन्हें देखकर सिकोआ घबरा गए. सैमी ने सिकोआ से बात की. उन्होंने कहा कि अब वह वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाहत नहीं रखते हैं. उन्होंने सिकोआ की यूएस चैंपियनशिप के लिए अपनी इच्छा जाहिर की. सिकोआ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब वह SmackDown रोस्टर में ऑफिशियल तौर पर शामिल हो गए हैं. इस खबर को सुनने के बाद तो फैंस खुशी से उछल पड़े थे.

विज्ञापन

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ शानदार मैच

SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में सोलो सिकोआ ने अपने साथियो के साथ मिलकर सैमी ज़ेन पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए जिमी उसो और जेकब फाटू ने एंट्री की. तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. बेबीफेस स्टार्स का दबदबा देखने को मिला. मेन इवेंट में MFT का मैच सैमी, फाटू और जिमी के साथ हुआ. मैच में काफी मजा आया. खासतौर पर फाटू ने हमेशा की तरह अपने एक्शन से प्रभावित किया. अंत में सैमी, फाटू और जिमी ने ही शानदार जीत दर्ज की. सैमी अब ब्लू ब्रांंड में आ गए हैं तो उनका जलवा देखने को मिला. बहुत जल्द उनके और सिकोआ के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच भी हो सकता है. इस चीज की बहुत ज्यादा संभावनाएं बढ़ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ