हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE को Brock Lesnar की वापसी से छप्परफाड़ फायदा, व्यूज की हुई बारिश, 12 घंटों में किया ये कारनामा

WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 में धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना को एफ-5 लगाया. उनकी एंट्री ने अब नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने दी.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE SummerSlam 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. दो दिन के इस शो ने सभी का दिल जीत लिया. तगड़े मुकाबले और एक्शन दिखा. WWE ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा ब्रॉक लैसनर के रूप में दिया. लैसनर ने दो साल बाद WWE रिंग में वापसी कर बवाल मचाया. नाइट-2 के अंत में आकर उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 दिया. नए लुक में इस बार लैसनर ने एंट्री की. ब्रॉक की वापसी से माहौल बदल गया. इतना ही नहीं कंपनी को भी बिजनेस के मामले में छप्परफाड़ फायदा हुआ है.

सोशल मीडिया पर आई व्यूज की बाढ़

SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर की वापसी ने WWE में हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड कायम किया है. WWE ने ऐलान किया कि लैसनर की वापसी को पहले 12 घंटों के भीतर 75 मिलियन से अधिर सोशल मीडिया व्यूज मिले हैं. लैसनर ने एक नया SummerSlam रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इससे आप यह भी अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी को कितना फायदा हुआ होगा. सोशल मीडिया से WWE ने बंपर कमाई की होगी.

SummerSlam 2025 में जॉन सीना की हुई हार

दरअसल नाइट-1 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. रोड्स और सीना ने कुछ हथियारों का इस्तेमाल भी किया. सीना के दमदार प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया. दोनों ने एक-दूसरे को कई पार क्रॉस रोड्स और AA लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में टॉप रोप से कोडी ने सीना को टेबल पर पटका. इसके बाद उन्होंने सीना को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

सीना का टाइटल रन 105 दिनों तक ही चल पाया. रोड्स ने अपने करियर में दूसरी बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. सीना ने जीत के बाद कोडी को बधाई दी. दोनों एक-दूसरे के गले भी मिले. कोडी के वहां से जाने के बाद ही ब्रॉक लैसनर ने चौंकाने वाली एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस खुशी से उछल पड़े थे. खुद सीना भी हैरानी में आ गए थे. लैसनर ने रिंग में आकर सीना को एफ-5 लगाकर धराशाई किया.

ये भी पढ़ें:- WWE से द रिंग जनरल अनिश्चितकाल के लिए बाहर, फैंस का टूटा दिल, SummerSlam 2025 में टूटी थी नाक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola