हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/कौन है वो WWE स्टार जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के टाइटल रन का किया अंत? दिग्गजों का लगा रिंग में जमावड़ा
WWE
कौन है वो WWE स्टार जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के टाइटल रन का किया अंत? दिग्गजों का लगा रिंग में जमावड़ा
WWE में करीब चार साल रोमन रेंस ने एकतरफा राज किया. कोई भी उनसे चैंपियनशिप छीन नहीं पाया. उन्होंने दिग्गजों को मात दी. WWE WrestleMania 40 में उनके टाइटल रन का अंत किया. आइए आपको बताते हैं कि किसने रेंस का घमंड तोड़ा.
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. तुरंत ही वो यूनिवर्सल चैंपियन बन गए. कुछ साल बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली. WWE ने दोनों चैंपियनशिप को यूनिफाइड कर दिया. इसके बाद रोमन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने. कुल मिलाकर देखा जाए तो रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. अप्रैल 2024 में रेंस के टाइटल रन का अंत हुआ. बहुत कम लोगों को पता होगा कि रोमन के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत किसने किया था. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस का हुआ बड़ा मैच
2023 का रॉयल रंबल मैच कोडी रोड्स ने जीता. इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में रोमन रेंस को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मैच हुआ, लेकिन कोडी टाइटल नहीं जीत पाए. 2024 का रॉयल रंबल मैच भी कोडी ने अपने नाम किया. कोडी ने इसके बाद अपने WrestleMania 40 विरोधी के रूप में रेंस को चुना. रोड टू रेसलमेनिया के दौरान द रॉक ने भी एंट्री की. पहले रोमन का मुकाबला रॉक के साथ होने वाला था. दर्शकों के निगेटिव रिएक्शन के चलते कंपनी को रोमन और कोडी की टक्कर करानी पड़ी. रॉक भी इनकी स्टोरीलाइन में बने रहे.
WrestleMania 40 नाइट-1 के मेन इवेंट में द रॉक और रोमन रेंस ने मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया. नाइट-2 में रोमन ने अपनी चैंपियनशिप कोडी के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच रखा गया था. कोडी और रेंस ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से कोडी ने रेंस को हराकर पहली बार अपने करियर में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की.
रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला आसानी से खत्म नहीं हुआ. मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. मुकाबले में सबसे पहले जिमी उसो ने दखलअंदाजी की. उनसे निपटने के लिए जे उसो आए. जे ने जिमी को एंट्रेंस एरिया से नीचे गिरा दिया. इसके बाद सोलो सिकोआ ने आकर बवाल मचाया. उन्होंने रोमन को जीत दिलाने की पूरी कोशिश. अचानक जॉन सीना ने भी एंट्री की. उन्होंने सिकोआ को पीटा और फिर रोमन को एफ-5 लगाया. द रॉक ने आकर सीना को धराशाई किया. इतने में शील्ड के म्यूजिक के साथ सैथ रॉलिंस भी रिंग में आए. रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच लगा दिया. द अंडरटेकर ने भी आकर जलवा दिखाया. उन्होंने रॉक को चोकस्लैम दिया. अंत में कोडी ने रोमन को तीन क्रॉस रोड्स लगाए और पिन करते हुए टाइटल जीता. मुकाबले के बाद रिंग में खूब सेलिब्रेशन हुआ.

---विज्ञापन---