WWE SummerSlam 2026 में कौन होगा Roman Reigns का विरोधी? दिग्गज ने की भविष्यवाणी

WWE SummerSlam 2026 की चर्चा अभी से शुरू हो गई है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस के मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. रेंस के बड़े मुकाबले को लेकर अब एक खास भविष्यवाणी हुई है.

WWE

किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

Roman Reigns: रोमन रेंस को हाल ही में WWE में बड़ी सफलता मिली. उन्होंने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. इसके जरिए रेंस ने WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. रेंस और सीएम पंक बेची WrestleMania 42 वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है. अगस्त में SummerSlam इवेंट भी होगा. इस पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. रेंस का वहां पर विरोधी कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. इसे लेकर अब बड़ी भविष्यवाणी हुई है.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस का किसके साथ होगा मैच?

WrestleMania 42 में रोमन रेंस कंपनी के नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं. पंक के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार वो माने जा रहे हैं. NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स और दिग्गज ने रोमन के SummerSlam विरोधी पर चर्चा की. रॉबर्ट्स ने भविष्यवाणी करत हुए कहा कि रोमन की टक्कर कोडी रोड्स के साथ होगी. रॉबर्ट्स के अनुसार, “आप जरा सोचिए, अगर इस साल का रेसलमेनिया रोमन vs पंक हो और समरस्लैम रोमन vs कोडी. दो स्टेडियम शो. एक ही साल में ऐसा होना बिल्कुल मुमकिन है. मैं देखने के लिए काफी उत्साहित हूं”.

विज्ञापन

क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगे रोमन रेंस?

रोमन रेंस के लिए 2025 बिल्कुल भी सही नहीं रहा. सात मुकाबले उन्होंने पूरे साल में लड़े. हैरानी वाली बात ये है कि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. रोमन की खराब बुकिंग के लिए फैंस ने ट्रिपल एच को भी आड़े हाथ लिया था. द गेम शायद इस साल अपनी गलती सुधारना चाहते हैं. रेंस मेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता बने. WrestleMania 42 में भी वो चैंपियन बन सकते हैं. ऐसा हुआ तो फैंस खुश हो जाएगा. पंक और रेंस की राइवलरी में बहुत मजा सभी को आने वाला है. दोनों एक-दूसरे को धराशाई करने की हुंकार भी भर दी है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ