Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में Undertaker की WrestleMania में लगातार 21 मैचों में जीत की स्ट्रीक का किसने किया अंत? पूरी दुनिया हो गई थी हैरान

WWE का WrestleMania सबसे बड़ा इवेंट होता है. हर साल इसका आयोजन जबरदस्त अंदाज में किया जाता है. द अंडरटेकर लगातार 21 मैचों में अजेय रहे थे. इसके बाद उनकी स्ट्रीक का अंत हुआ. जानिए ये काम किसने किया.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 14, 2026 12:38
WWE में किसने दिया द अंडरटेकर को झटका?

The Undertaker: WWE में करीब 30 साल तक द अंडरटेकर ने फैंस का मनोरंजन किया. कई अलग तरह के कैरेक्टर उन्होंने निभाए. इस वजह से ही उन्हें डेडमैन नाम दिया गया. कुछ साल पहले टेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. अब वो बैकस्टेज काम करते हैं. WWE का साल का सबसे बड़ा शो WrestleMania होता है और टेकर को इसका किंग कहा जाता है. उन्होंने लगातार 21 मैचों में जीत हासिल की. कई लोगों को नहीं पता होगा कि उनकी लगातार जीत की स्ट्रीक का अंत किसने किया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

द अंडरटेकर को किसने दिया था झटका?

2014 से पहले ये तय माना जा रहा था कि अंडरटेकर रेसलमेनिया में लगातार जीत का सिलसिला जारी रखेंगे. वैसे हमेशा की तरह इस सिलसिले का अंत होना भी तय था. टेकर की जिंदगी में फिर आए ब्रॉक लैसनर. 2014 से कुछ साल पहले लैसनर ने UFC से WWE में वापसी की थी. 2014 में हुए WrestleMania में लैसनर की टक्कर टेकर से हुई थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. कई बार जीत-हार का करीबी मौका भी आया. कोई भी हार मानने के लिए तैयार नहीं था.

---विज्ञापन---

लैसनर और टेकर ने एक-दूसरे को तगड़े मूव्स लगाए. द बीस्ट ने अंत में टेकर को तीन एफ-5 लगाकर पिन किया और रेफरी ने तीन तक गिनती की. इसके बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई क्योंकि टेकर की स्ट्रीक का अंत हो गया. एरीना में बैठे फैंस ने भी अपना सिर पकड़ लिया था. किसी को भी इस बात का यकीन नहीं था. पॉल हेमन का रिएक्शन तो बहुत ही अलग था. बहुत देर में उन्हें समझ आया कि लैसनर जीत गए हैं. लैसनर ने 1991 से 2013 तक लगातार रेसलमेनिया में जीत हासिल की. इस दौरान उन्होंने शॉन माइकल्स, ऐज, रिक फ्लेयर और ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों का सामना किया.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 13 फरवरी, 2026: पूर्व ट्राइबल चीफ की जीत, वर्ल्ड चैंपियन ने मेन इवेंट में मचाया बवाल

---विज्ञापन---

WrestleMania में टेकर को कितनी बार हार मिली?

WrestleMania में अंडरटेकर का रिकॉर्ड काफी तगड़ा है. इसका टूट पाना भी फ्यूचर में काफी मुश्किल है. उन्होंने अपने करियर में WrestleMania में कुल 27 मैच लड़े. 25 में उन्हें जीत मिली और 2 में हार का सामना करना पड़ा. ब्रॉक लैसनर के अलावा उन्हें सिर्फ रोमन रेंस ने ही हराया है. WrestleMania 33 में रेंस ने उन्हें मात दी थी. टेकर ने WrestleMania 36 में अपने करियर का अंतिम मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था.

ये भी पढ़ें:-38 साल के रेसलर ने 13 महीने बाद WWE में की धमाकेदार वापसी, पहले ही मैच में शर्मनाक हार के साथ फैंस का तोड़ा दिल

First published on: Feb 14, 2026 12:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.