38 साल के रेसलर ने 13 महीने बाद WWE में की धमाकेदार वापसी, पहले ही मैच में शर्मनाक हार के साथ फैंस का तोड़ा दिल

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते एक फेमस स्टार ने लंबे समय बाद वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. बुरी बात ये रही कि उन्हें पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा.

WWE

WWE स्टार की वापसी

SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. एक बड़ी चीज ब्लू ब्रांड के एपिसोड मे हुई. 38 साल के अपोलो क्रूज ने 13 महीने बाद WWE में वापसी की. उनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. पिछले साल जनवरी में उन्हें इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा था. कुछ समय पहले वो AAA में नज़र आए थे. इसके अलावा उन्होंने NXT के डार्क मैच में भी काम किया था. अब उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है. उन्हें देखकर फैंस काफी खुश हुए.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

SmackDown में कार्मेलो हेज ने कहा कि वो इल्जा ड्रेगनोव के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ही सोलो सिकोआ ने अपनी MFT के साथ एंट्री की. सिकोआ ने कार्मेलो के ऊपर निशाना साधा. सिकोआ ने अपनी टीम के साथ मिलकर इल्जा और हेज के ऊपर हमला कर दिया. दोनों स्टार्स को बचाने के लिए अपोलो क्रूज, शिंस्के नाकामुरा और मैट कार्डोना ने एंट्री की. क्रूज की एंट्री पर कई फैंस हैरान रह गए थे. रिंग में बहुत बवाल देखने को मिला. निक एल्डिस ने बाहर आकर 10-मैन टैग टीम मैच का ऐलान कर दिया. इसके बाद मुकाबला काफी तगड़ा रहा. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. अंत में MFT को जीत मिली. क्रूज को वापसी के बाद पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. कहीं ना कहीं ये बहुत गलत बात देखने को मिली.

विज्ञापन

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ बड़ा मैच

SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मुकाबला हुआ. कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और जेकब फाटू के बीच टक्कर हुई. मैच में ड्रू मैकइंटायर ने दखल देकर फाटू और रोड्स पर हमला किया. मैकइंटायर ने सैमी का साथ देकर उनका हाथ कोडी के ऊपर रखा. कोडी ने किकआउट कर लिया. मैकइंटायर ने एक बार फिर कोडी पर हमला किया. सैमी ने मैकइंटायर को हैलुवा किक से धराशाई कर दिया. अंत में कोडी ने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ