---विज्ञापन---

WWE

फैंस के सिर चढ़ा WWE Elimination Chamber 2026 का खुमार, जानें कब और कहां होगा धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट

WWE फैंस की नजरें Elimination Chamber 2026 पर टिकी हैं. कंपनी ने चार बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में खूब मजा आएगा. आइए आपको बतात हैं कि Elimination Chamber 2026 कब और किस शहर में होने वाला है.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 15, 2026 11:50
WWE Elimination Chamber 2026

Elimination Chamber 2026: 31 जनवरी को WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. फैंस को बड़ा मुकाबले वहां पर देखने को मिले. रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. वहीं लिव मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. खैर अब बारी WWE Elimination Chamber 2026 की है. इस इवेंट से असली रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत हो जाएगी. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. फैंस भी शो को लेकर काफी उत्साहित हैं. खैर बहुत कम लोगों को पता होगा कि Elimination Chamber 2026 कब और कहां होने वाला है. आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

WWE Elimination Chamber 2026 कब और कहां होगा?

WWE का Elimination Chamber बहुत ही प्रसिद्ध इवेंट है. इस बार Elimination Chamber का 16वां संस्करण है, जिसका आयोजन 28 फरवरी 2026 को शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर में होगा. भारत में Elimination Chamber 2026 का प्रसारण 1 मार्च 2026 को होगा. इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेंगे. खासकर यह इवेंट एलिमिनेशन चैंबर मैच पर आधारित है. इन मुकाबलों को जीतने वाले स्टार्स को रेसलमेनिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलता है. आपको बता दें 2021 के बाद पहली हार Elimination Chamber का आयोजन यूएस में हो रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE इतिहास की सबसे बड़ी दगाबाजी! कैसे एक पल में बिखर गया Roman Reigns का ‘द शील्ड’ परिवार?

---विज्ञापन---

WWE Elimination Chamber 2026 में कितने मैच होंगे?

Elimination Chamber 2026 के लिए कंपनी ने चार मुकाबले तय किए हैं. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच का आयोजन होगा. दोनों मैचों में छह स्टार्स लेंगे. बहुत जल्द सभी स्टार्स को नाम सामने आ जाएंगे. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. पंक का मैच रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के साथ होने वाला है. बैकी लिंच भी एक्शन में नज़र आएंगी. वो अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. लंबे समया बाद ली का सिंगल मैच होने वाला है. इस बार बैकी को अपना टाइटल गंवाना भी पड़ सकता है. ली को कंपनी नया चैंपियन बना सकती है.

ये भी पढ़ें:-Triple H को WWE में मिला ‘दूसरा’ Roman Reigns, हॉल ऑफ फेमर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

First published on: Feb 15, 2026 11:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.