WWE इतिहास की सबसे बड़ी दगाबाजी! कैसे एक पल में बिखर गया Roman Reigns का 'द शील्ड' परिवार?

WWE की सबसे लोकप्रिय टीम्स में से एक द शील्ड भी थी. इसमें रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस ने काम किया. तीनों बहुत जल्दी फेमस हो गए थे. आइए आपको बताते हैं कि ये ग्रुप कब अलग हुआ था.

WWE

द शील्ड कब हुआ था अलग?

Roman Reigns: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कंपनी ने हमेशा फैंस को सरप्राइज किया है. WWE में आए दिन बड़े ग्रुप बनते हैं. इनकी स्टोरीलाइन गजब की रहती है. बाद में ये ग्रुप टूट भी जाते हैं. WWE में द शील्ड ग्रुप का नाम बहुत बड़ा है. रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज (AEW में जॉन मोक्सली) ने शील्ड में रहकर जबरदस्त काम किया. दो साल के अंदर ही इन तीनों स्टार्स ने धमाकेदार काम कर अपना नाम ऊंचा कर लिया. इसे सबसे खतरनाक और मजबूत ग्रुप के रूप में जाना गया. बाद में शील्ड बिखर भी गया. टीम के अंदर ही दगाबाजी हो गई. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE में द शील्ड ग्रुप पहली बार कब टूटा?

द शील्ड ने 18 नवंबर 2012 को हुए Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में डेब्यू किया था. मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था. वहां पर रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने दखलअंदाजी की. तीनों ने रायबैक पर जानलेवा हमला किया. शील्ड के दखल देने की वजह से सीएम पंक ने जॉन सीना को पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. इसके बाद से शील्ड ने हर शो में बवाल मचाना शुरू किया. कंपनी ने ग्रुप को तगड़ा पुश दिया. दिग्गजों के साथ इनकी राइवलरी रही.

विज्ञापन

2014 में द शील्ड की राइवलरी एवोल्यूशन (ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता) के साथ रही. 1 जून 2014 को Payback इवेंट में शील्ड ने एवोल्यूशन को नो होल्ड्स बार्ड एलिमिनेशन मैच में हराया. शील्ड के तीनों सदस्यों के बीच थोड़ा बहस भी देखने को मिली थी. 2 जून 2014 को Raw के एपिसोड में रॉलिंस ने रोमन और एंब्रोज को धोखा देकर अथॉरिटी से हाथ मिला लिया. रॉलिंस ने रेंस और एंब्रोज के ऊपर स्टील चेयर से हमला किया. इसे WWE इतिहास की सबसे बड़ी दगाबाजी कहा जाता है.

विज्ञापन

क्या द शील्ड का होगा रीयूनियन?

2014 के बाद रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंंस का सिंगल्स रन भी रहा. तीनों को खूब सफलता मिली. इनका दो-तीन बार रीयूनियन भी देखने को मिला. 2019 में एंब्रोज WWE से चले गए थे. तब से वो AEW में काम कर रहे हैं. AEW के टॉप स्टार वो हैं. अब रेसलिंग में उनका बहुत बड़ा नाम है. एंब्रोज का अब WWE में शायद नहीं आएंगे. फैंस शील्ड का रीयूनियन देखना चाहते हैं. इसके लिए एंब्रोज को WWE में आना होगा. फ्यूचर में कभी ऐसा हुआ तो ये सभी के लिए खुशखबरी होगी.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ