हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Night of Champions 2026 में नहीं मचेगी Brock Lesnar की तबाही, फैंस के लिए आई बुरी खबर

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. कहा जा रहा है कि वहां पर ब्रॉक लैसनर भी आ सकते हैं. अब उनकी वापसी को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Night of Champions 2026 (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE Night of Champions 2026 में फैंस को खूब मजा आने वाला है. कुछ ही दिनों बाद ताबड़तोड़ एक्शन सऊदी अरब में दिखेगा. कंपनी ने छह बड़े मैचों का ऐलान किया है. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी वहां पर होगा. कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी देखने को मिलेंगे. खैर सऊदी अरब में ब्रॉक लैनसर के आने की खबरें भी चल रही हैं. कहा जा रहा है कि वो ओबा फेमी और जे उसो के बीच होने वाले मैच में आ सकते हैं. हालांकि, अब एक रिपोर्ट में लैसनर के फैंस के लिए अच्छी न्यूज सामने नहीं आ रही है.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट

रेसलमेनिया 42 से ब्रॉक लैसनर की राइवलरी ओबा फेमी के साथ चल रही है. मेगा इवेंट में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने वहां पर अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए. हालांकि, बाद में लैसनर ने वापसी की. फेमी के साथ उनका दूसरा मैच क्लैश इन इटली में हुआ. वहां पर लैसनर को जीत मिली. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. इनके बीच तीसरा मैच होना पक्का है.

नाइट ऑफ चैंपियंस में फेमी और जे उसो के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. ऐसा कहा जा रहा है कि इस मैच में लैसनर आकर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से फेमी को हार का सामना करना पड़ सकता है. High Spot पॉडकास्ट की रिपोर्ट के अनुसार नाइट ऑफ चैंपियंस में द बीस्ट की आने की संभावना नहीं है. कहा गया है कि आगे जाकर फेमी और लैसनर के बीच एक रबर मैच देखने को मिलेगा क्योंकि अभी स्कोर 1-1 की बराबरी पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Roman Reigns के टाइटल रन को लेकर WWE फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब खत्म होगी बादशाहत?

WWE SummerSlam 2026 में लड़ सकते हैं आखिरी मैच

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर अभी से बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. कहा जा रहा है कि उनका मुकाबला गुंथर के साथ हो सकता है. गुंथर अभी तक गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. गुंथर और लैसनर के बीच भी ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Brock Lesnar किस मैच में मचाएंगे तबाही?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola