Roman Reigns के टाइटल रन को लेकर WWE फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब खत्म होगी बादशाहत?

WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस का जलवा जारी है. बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन वो तगड़ा काम कर रहे हैं. उनकी वजह से कंपनी को फायदा भी हो रहा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका टाइटल रन कितना लंबा चलेगा. इसे लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में साल 2025 रोमन रेंस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था. उनकी बुकिंग खराब अंदाज में की गई थी. उन्हें बड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. 2026 अभी तक उनके लिए धमाकेदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया में भी उन्हें सफलता मिली. खैर रेसलिंग फैंस एक ही बात जानना चाहते हैं कि रेंस का टाइटल रन अब कितना लंबा चलेगा. इसे लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने कब जीता टाइटल?

रोमन रेंस ने कब जीता टाइटल?2 / 6

रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. अंत में रेंस ने टाइटल अपने नाम कर फैंस को खुश किया. कंपनी ने एक बार फिर रेंस को बड़ा पुश दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दो बार डिफेंड कर चुके हैं

दो बार डिफेंड कर चुके हैं3 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद रोमन रेंस दो बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं. बैकलैश और क्लैश इन इटली में उनका मुकाबला जेकब फाटू के साथ हुआ था. दोनों मैचों में रेंस ने जीत हासिल की. अब उन्होंने फाटू को भी अपनी ब्लडलाइन में शामिल कर लिया है. (Photo: WWE.com)

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर4 / 6

TRNBCKL Gold की रिपोर्ट के अनुसार उनकी WWE के करीब सूत्रों से बातचीत हुई है. कहा गया है कि रोमन रेंस के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल का दौर जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक WWE इस बात से खुश है कि रेसलमेनिया के बाद से द ब्लडलाइन की कहानी कैसे आगे बढ़ी है. खासकर जेकब फाटू के शामिल होने से कहानी में जान आ गई है.

विज्ञापन

ब्लडलाइन में शामिल हो सकता है नया स्टार

ब्लडलाइन में शामिल हो सकता है नया स्टार5 / 6

TRNBCKL Gold की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जिला फाटू को भी ब्लडलाइन में शामिल किए जाने पर विचार चल रहा है. अगर ऐसा हुआ तो फिर कहानी और मजेदार हो जाएगी. फैंस को कुछ नई स्टोरीलाइन आगे जाकर देखने को मिल सकती हैं. (Photo: WWE.com)

फैंस के लिए अच्छी खबर

फैंस के लिए अच्छी खबर6 / 6

अब लगभग ये साफ लग रहा है कि रोमन रेंस का टाइटल रन जल्दी खत्म नहीं होने वाला है. ये चीज कहीं ना कहीं फैंस के लिए अच्छी है. रोमन के लगातार टीवी पर बने रहने से कंपनी को भी खूब फायदा होगा. देखना होगा कि रेंस की ब्लडलाइन की कहानी में आगे क्या-क्या चीजें होती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन