WWE Night of Champions 2026 का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Brock Lesnar किस मैच में मचाएंगे तबाही?

WWE Night of Champions 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को सऊदी अरब में धमाकेदार शो देखने को मिलने वाला है. कंपनी और फैंस पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मुकाबले होंगे.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026 Match Card: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 है. फैंस को वहां पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. सऊदी अरब में होने वाले शो का प्रचार खूब अंदाज में किया जा रहा है. एक बुरी बात ये है कि रोमन रेंस का मैच वहां पर नहीं होगा. ब्रॉक लैसनर की एंट्री एक मैच में जरूर हो सकती है. चैंपियनशिप मुकाबले भी होने वाले हैं. नए चैंपियन देखने को मिल सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि कंपनी ने अभी तक किन बड़े मैचों का ऐलान किया है.

विज्ञापन

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल2 / 7

नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच होने वाला है. ओबा फेमी और जे उसो के बीच तगड़ा मैच होगा. इस मैच में ब्रॉक लैसनर दखलअंदाजी कर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. द बीस्ट की वजह से फेमी को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल3 / 7

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में लिव मॉर्गन और इयो स्काई की टक्कर होने वाली है. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. मॉर्गन ने SmackDown में शार्लेट फ्लेयर के ऊपर जीत हासिल की थी. अब देखना होगा कि फाइनल में किस स्टार की जीत होती है. (Photo: WWE.com)

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच4 / 7

नाइट ऑफ चैंपियंस में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा. कोडी रोड्स अपने टाइटल को गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में खूब बवाल मचने वाला है. कोई भी मुकाबले को जीत सकता है. वैसे गुंथर के चैंपियन बनने के चांस ज्यादा लग रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच5 / 7

नाइट ऑफ चैंपियंस में ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सेंट्स ने SmackDown के एपिसोड में हुए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच में कार्मेलो हेज को हराया था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अब देखना होगा कि विलियम्स के ऊपर रिकी जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच6 / 7

टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. कार्गिल को नया चैंपियन इस बार बनाया जा सकता है. उनके साथ बी-फैब और मीचीन भी मौजूद रहेंगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टील केज मैच

स्टील केज मैच7 / 7

नाइट ऑफ चैंपियंस में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच खतरनाक स्टील केज मैच होने वाला है. फैंस इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हैं. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. इनके बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. 1-1 की बराबरी चल रही है. देखना होगा कि इस बार किसकी जीत होती है. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन