Liv Morgan: जून, 2024 में हुआ एक WWE Raw का एपिसोड लिव मॉर्गन के लिए अच्छा नहीं रहा. कायरी सेन के खिलाफ मुकाबले में उनकी गलत लैंडिंग हो गई थी. इस वजह से उनके शोल्डर में इंजरी आ गई. बाद में पता चला कि वह कुछ महीनों के लिए एक्शन में नज़र नहीं आएंगी. पिछले कुछ हफ्तों से अब उनकी वापसी की लगातार खबरें सामने आ रही हैं. फैंस भी पुख्ता खबर जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. अब एक रिपोर्ट में WWE की खूबसूरत हसीना की वापसी को लेकर अच्छी जानकारी सामने आई है.
लिव मॉर्गन को लेकर आया बड़ा अपडेट
आप सभी जानते हैं कि लिव मॉर्गन का विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम है. पिछले कुछ साल उनके लिए जबरदस्त रहे हैं. विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की. कंपनी ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया. जजमेंट डे में डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी जोड़ी को खूब वाहवाही मिली. जब मॉर्गन को इंजरी आई थी तब फैंस को काफी दुख हुआ था. इतना ही नहीं कंपनी को भी परेशानी उठानी पड़ी. उनके लिए बनाए गए प्लान में क्रिएटिव टीम को बदलाव करना पड़ा.
PWInsider के माइक जॉनसन ने बताया है कि लिव मॉर्गन का इस हफ्ते मेडिकल होने वाला है. WWE में अभी भी यह उम्मीद है कि अगर उनका रीहैब प्लान के अनुसार चलता रहा तो वह 2026 की शुरुआत में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगी. इसका मतलब है कि अगले साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में मॉर्गन की धमाकेदार एंट्री हो सकती है.
लिव मॉर्गन को गंवानी पड़ी चैंपियनशिप
WrestleMania 41 लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज के लिए अच्छा नहीं रहा था. वहां पर दोनों को बैकी लिंच और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. हालांकि, दोनों को टाइटल वापस पाने के लिए लंबा इंंतजार नहीं करना पड़ा. मेगा इवेंट के बाद Raw के एपिसोड में हुए रीमैच में मॉर्गन और राकेल ने दोबारा चैंपियनशिप प्राप्त की. इसके बाद बैकी ने लायरा के खिलाफ हील टर्न ले लिया था. जून में इंजरी के कारण मॉर्गन को अपना टाइटल भी गंवाना पड़ा. WWE ने उनकी चैंपियनशिप रॉक्सन परेज को दे दी थी.
ये भी पढ़ें:-WWE से ब्रेक लेकर छुट्टी मनाने ग्रीस पहुंचे Triple H, Stephanie McMahon और बेटियों के साथ खूबसूरत तस्वीरें आई सामने
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines