WWE ने Roman Reigns को Money in the Bank 2026 से पहले दिया झटका, मेन इवेंट से किया बाहर
WWE Money in the Bank 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दांव पर लगाने वाले हैं. शो से कुछ समय पहले ही कंपनी ने रेंस के मैच को लेकर एक चौंकाने वाला ऐलान किया है.

WWE Money in the Bank 2026: WWE के Money in the Bank 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर सभी उत्साहित हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पांच बड़े मैच रखे हुए हैं. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. इनमें बड़े रेसलर्स हिस्सा लेने वाले हैं. खैर शो में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. उनके मुकाबले को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. हालांकि कंपनी ने उन्हें एक झटका दिया है. इस बार उनका मैच मेन इवेंट में नहीं होने वाला है.
रोमन रेंस का किसके साथ होगा मैच?
2 / 6रोमन रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में एलए नाइट के साथ चल रही है. समरस्लैम के बाद से ही रेंस के पीछे नाइट पड़े हुए हैं. पिछले महीने रेंस ने पेंटा को हराकर चैंपियनशिप रिटेन की थी. इसके बाद नाइट ने रिंग में आकर रेंस को बीएफटी लगाया था. रेंस ने फिर नाइट की चुनौती स्वीकार की. कंपनी ने तुरंत ही मनी इन द बैंक के लिए दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. रेंस और नाइट के बीच पहले भी मैच हो चुका है. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में नहीं दिखेगा एक्शन
3 / 6रोमन रेंस बहुत बड़े स्टार हैं. उनका मैच हमेशा कंपनी द्वारा मेन इवेंट में कराया जाता है. 2026 में उनके प्रीमियम लाइव इवेंट में सभी मैच मेन इवेंट में ही हुए है. कंपनी ने इस ट्रेंड को मनी इन द बैंक में बदल दिया है. इस बार रेंस शो को क्लोज करते हुए नज़र नहीं आएंगे. एक तरह से कहा जाए तो कंपनी ने रेंस को बड़ा झटका दिया है. शायद ये बात उनके फैंस को भी अच्छी नहीं लगी होगी. हर कोई उन्हें मेन इवेंट में ही एक्शन में देखना चाहता है. (Photo: WWE.com)
कब होगा मुकाबला?
4 / 6फैंस मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का मैच ऑर्डर जानना चाहते हैं. WWE ने पीएलई से पहले सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया. कंपनी ने कहा कि शो की शुरुआत रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच चैंपियनशिप मैच से होगी. इसका मतलब है कि शो की शुरुआत में ही रेंस एक्शन में दिखेंगे. कंपनी ने इस चीज को ऑफिशियल कर दिया है. यहां से ये भी पता चलता है कि मेन इवेंट में शायद मेंस लैडर मैच रखा जाएगा. (Photo: WWE.com)
क्या रेंस की होगी जीत?
5 / 6रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद रेसलमेनिया में उन्होंने सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद से रेंस का टाइटल रन अभी तक बढ़िया रहा है. नाइट के खिलाफ भी उनके जीतने के चांस बहुत ज्यादा हैं. मैच में कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर होगा लेकिन अंत रेंस संभावित तौर पर टाइटल रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)
रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार
6 / 6रोमन रेंस इस साल अभी तक लगातार एक्टिव रहे हैं. वीकली एपिसोड में भी वो आते रहे हैं. कंपनी ने उनके शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. दिसंबर तक उनका जलवा देखने को मिलेगा. रेंस अभी तक दो बार जेकब फाटू के खिलाफ टाइटल दांव पर लगा चुके हैं. समरस्लैम में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर टाइटल बचाया था. पिछले महीने रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने पेंटा को हराकर टाइटल रिटेन किया था. (Photo: WWE.com)