---विज्ञापन---

WWE

WWE दिग्गज Triple H का ब्लॉकबस्टर ऐलान, पहली बार इस देश में आयोजित होगा बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट

WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन यूएस से बाहर भी किया जा रहा है. इससे कंपनी को बहुत फायदा मिल रहा है. ट्रिपल एच ने अब धमाकेदार ऐलान एक इवेंट को लेकर किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 19, 2026 08:48
ट्रिपल एच का बड़ा बयान

Premium Live Event: ट्रिपल एच के एरा में WWE में जबरदस्त काम हो रहा है. कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि बिजनेस तगड़ा मिल रहा है. कंपनी ने अब यूएस से बाहर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है. साल के कई प्रीमियम लाइव इवेंट अन्य देशों में हो रहे हैं. अब ट्रिपल एच ने एक ब्लॉकबस्टर ऐलान कर दिया है. WWE के बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन इटली में होगा. कंपनी के इतिहास में पहली बार इटली में इवेंट किया जा रहा है और ये बहुत बड़ी बात है.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच की बड़ी घोषणा

WWE के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर ट्रिपल एच ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर WWE के आगामी इंटरनेशनल शेड्यूल के बारे में बड़ी घोषणा की है. ट्रिपल एच ने बताया कि 31 मई को Clash In Italy का आयोजन होगा. उन्होंने कहा,”क्लैस की वापसी हो गई है. पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन इटली में रविवार 31 मई को ट्यूरिन के अनाल्पी एरीना में होगा. ये होगा क्लैश इन इटली. ये मई और जून में होने वाले एक बड़े यूरोपीय दौरे का हिस्सा है. टिकट 13 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. प्री-सेल 11 मार्च से होगी. इटली मुझे बस एक बात जाननी है. क्या आप तैयार हैं?”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE में जीत के लिए तरसे Randy Orton, खराब बुकिंग से Triple H ने करियर किया बर्बाद!

---विज्ञापन---

WWE में चल रही हैं Elimination Chamber 2026 की तैयारी

Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. चार मैचों का ऐलान हो चुका है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं बैकी लिंच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इन मैचों में बहुत मजा आएगा. कंपनी को बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं. किसी बड़े स्टार की वापसी भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- WWE में Roman Reigns की कब होगी वापसी? WrestleMania 42 से पहले इतने शोज का बनेंगे हिस्सा

First published on: Feb 19, 2026 08:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.