WWE में Roman Reigns की कब होगी वापसी? WrestleMania 42 से पहले इतने शोज का बनेंगे हिस्सा

Roman Reigns Return Date: WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है. इस बड़े मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. हालांकि, रोमन अभी WWE एक्शन से पूरी तरह दूर हैं. फैंस यह जानना चाहते हैं कि कब तक रोमन का WWE में कमबैक होगा. आइए जानते हैं कि एकमात्र ट्राइबल चीफ Raw में दोबारा कब नजर आएंगे.

Roman Reigns Return Date

कब वापसी करेंगे रोमन रेंस?

Roman Reigns Return Date: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस इस समय ब्रेक पर हैं. वो WWE में पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं और हाल ही में वापसी करके उन्होंने Royal Rumble मैच जीता. रोमन अब WrestleMania 42 में सीएम पंक के खिलाफ मैच लड़ते हुए नजर आएंगे. रेंस पिछले कुछ समय से WWE टीवी से दूर हैं और फैंस उन्हें मिस करने लगे हैं. सभी के मन में यही सवाल है कि रोमन की कब तक WWE टीवी पर वापसी होगी.

विज्ञापन

रोमन रेंस आखिरी बार WWE में कब आए थे नजर?

WWE में रोमन रेंस आखिरी बार 2 फरवरी को Raw के एपिसोड में दिखाई दिए थे. रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद रोमन को WrestleMania 42 के लिए किसी एक चैंपियन को चैलेंज करना था. सीएम पंक से प्रोमो सैगमेंट में उनकी बहस हुई. इसी बीच रोमन ने पंक को कहा कि वो उनसे नफरत करते हैं. एकमात्र ट्रबल चीफ ने इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक को अपने WrestleMania विरोधी के रूप में चुन लिया.

विज्ञापन

रोमन रेंस कब तक करेंगे वापसी?

WWE में रोमन रेंस की वापसी अब सीधा मार्च की शुरुआत में होगी. एकमात्र ट्राइबल चीफ को Elimination Chamber 2026 के लिए बुक नहीं किया गया है. ऐसे में वो इवेंट के तुरंत बाद होने वाले Raw के एपिसोड में नजर आएंगे. 2 मार्च को इंडिआनापलिस, इंडिआना में Raw के एपिसोड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रोमन जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे. वो सीएम पंक के साथ अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

WrestleMania से पहले कब-कब नजर आएंगे रोमन रेंस?

रोमन रेंस 2 मार्च 2026 को Raw के एपिसोड में वापसी करते हुए सीएम पंक के खिलाफ अपनी स्टोरी आगे बढ़ाएंगे. दो हफ्ते बाद फिर सैन एंटोनियो में रोमन का कमबैक होगा और इसके बाद वो WrestleMania तक लगातार नजर आएंगे. नीचे उनका शेड्यूल दिया गया है:

  • 2 मार्च 2026: Raw (इंडिआनापलिस, इंडिआना)
  • 16 मार्च 2026: Raw (सैन एंटोनियो, टेक्सस)
  • 23 मार्च 2026: Raw (बॉस्टन)
  • 30 मार्च 2026: Raw (MSG, न्यूयॉर्क)
  • 13 अप्रैल 2026: Raw (सैक्रामेंटो)

ये भी पढ़ें:- WWE Raw में रहस्यमयी बक्से ने मचाई सनसनी!, अंदर हो सकती हैं ये 3 तीन चीजें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ