Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Raw में इस हफ्ते होगी Roman Reigns की एंट्री! ये 3 चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. रोमन रेंस वहां पर वापसी करने वाले हैं. रेंस को लेकर सभी फैंस काफी उत्साहित हैं. यहां पर कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंड ब्रांड के शो में ट्राइबल चीफ कर सकते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 2, 2026 10:30
WWE Raw में होगी रोमन रेंस की एंट्री

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस एंट्री करेंगे. रेंस आएंगे तो फिर तबाही मचना तय है. सीएम पंक के साथ उनका आमना-सामना होगा. WWE ने पहले ही रेंस की वापसी का ऐलान कर दिया था. इस वजह से टिकटें भी सारी बिक गई हैं. रोड टू रेसलमेनिया की असली शुरुआत अब होगी. यहां हम तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस रेड ब्रांड के एपिसोड में करेंगे.

सीएम पंक के ऊपर हो सकता है अटैक

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया 42 विरोधी को रूप में चुना. रेंस ने कहा कि वो पंक से बहुत नफरत करते हैं. रेड ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते पंक के ऊपर रेंस तगड़ा हमला कर सकते हैं. पंक को उनके सुपरमैन पंच और स्पीयर से सतर्क रहना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 के बाद WWE Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns की वापसी से मचेगा बवाल

मैच में जोड़ी जा सकती है कोई शर्त

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच होना बहुत बड़ी बात है. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. सभी को लग रहा है कि रेंस एक बार फिर चैंपियन बनेंगे. दोनों के मुकाबल को और ज्यादा रोमांचक बनाया जा सकता है. आप जानते हैं कि पंक को नीचा गिराने की पूरी कोशिश रेंस करेंगे. हो सकता है कि वो मैच के लिए कोई बड़ी शर्त रख दें. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. दर्शक भी खुश हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

सैथ रॉलिंस से हो सकता है सामना

WWE Elimination Chamber 2026 में सैथ रॉलिंस ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने मेंस चैंबर मैच में लोगन पॉल के ऊपर अटैक किया. मिस्ट्री अटैकर अंत में रॉलिंस ही निकले. आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस की राइवलरी रॉलिंस से भी है. दोनों एक-दूसरे से खूब नफरत करते हैं. रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस और रॉलिंस की भिड़ंत हो सकती है. रॉलिंस कह सकते हैं कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आएंगे. रेंस भी उन्हें करारा जवाब दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE का नया ‘न्यूड’ ड्रामा वायरल, CM Punk ने पत्नी के टाइटल के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर कि फैंस के उड़े होश!

First published on: Mar 02, 2026 10:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.