WWE का नया 'न्यूड' ड्रामा वायरल, CM Punk ने पत्नी के टाइटल के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर कि फैंस के उड़े होश!

WWE Elimination Chamber 2026 में सीएम पंक और एजे ली को तगड़ी सफलता मिली. दोनों के पास अब चैंपियनशिप है. शो के बाद पंक ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जो काफी चर्चा का विषय बन गई. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

सीएम पंक ने पोस्ट की तस्वीर

CM Punk: WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन शिकागो में हुआ था. सीएम पंक और उनकी पत्नी एजे ली के लिए ये शो शानदार रहा. पंक ने फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. वहीं एजे ने बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. शो के बाद पंक का अनोखा नजारा देखने को मिला. उन्होंने सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का मजाक बनाया. पंक ने सोशल मीडिया पर एक न्यूड तस्वीर पोस्ट की, जो बहुत जल्द वायरल भी हो गई. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE चैंपियन सीएम पंक की न्यूड तस्वीर

Elimination Chamber 2026 में सैथ रॉलिंस ने भी वापसी की. उन्होंने मेंस चैंबर मैच में आकर लोगन पॉल के ऊपर हमला किया. रॉलिंस नकाबपोश रहस्यमयी शख्स निकले. 2025 में रॉलिंस और बैकी लिंच की राइवलरी सीएम पंक और एजे ली के साथ रही थी. इनके बीच टैग टीम मैच भी हुआ. वहां पर पंक और ली ने जीत हासिल की. ली की दुश्मनी तो अभी भी बैकी के साथ ही चल रही है. पंक और ली मौजूदा समय में चैंपियन हैं. पंक ने जिम में अपनी एक न्यूड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो केवल दो बेल्ट से ढके हुए हैं. कुछ साल पहले रॉलिंस और बैकी ने भी ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की थी, जब दोनों चैंपियन थे. पंक ने अपनी फोटो के जरिए रॉलिंस का मजाक बनाया है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने WrestleMania 42 में अपने विरोधी के रूप में पंक को चुना. दोनों की राइवलरी अब बहुत खतरनाक होने वाली है. दर्शकों को इसमें काफी मजा आएगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ