83 साल की उम्र में रिंग में बवाल मचाने को तैयार हुआ WWE का ये ‘धुरंधर’, ऐतिहासिक रिटायरमेंट मैच का ऐलान

एक WWE हॉल ऑफ फेमर 83 साल की उम्र में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने जा रहा है. उन्हें लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं. 79 साल में उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की थी. आइए आपको बताते हैं कि उनका ऐतिहासिक मैच कब होगा.

WWE

WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर

WWE Legend: रेसलिंग की दुनिया में आए दिन बड़े कारनामे होते रहते हैं. फैंस को सरप्राइज मिलते हैं. आपने देखा होगा कि 60 साल के बाद कोई भी रेसलर रिंग में उतरने की चाह नहीं रखता है क्योंकि बॉडी का ख्याल भी रखना होता है. अब एक WWE हॉल फेमर 83 साल की उम्र में रिटायरमेंट मैच लड़ने को तैयार है. कहीं ना कहीं ये बहुत ही चौंकाने वाली खबर है. ये दिग्गज अपने करियर के आखिरी दौर में बवाल मचाने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर का होगा बड़ा मैच

आपको बता दें जिम्मी वेलिएंट 83 साल की उम्र में आगामी 25 अप्रैल को NAWA चैंपियनशिप रेसलिंग के लिए अपना आखिरी मैच लड़ेंगे. वेलिएंट का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने 1964 में अपना डेब्यू किया था. वेलिएंट ने सबसे पहले वर्ल्ड वाइड रेसलिंग फेडरेशन में एंट्री की, जिसका बाद में नाम बदलकर WWF और WWE हुआ. वेलिएंट ने टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया था. उनकी टक्कर दिग्गज जैरी लॉलर के साथ भी हुई थी. वेलिएंट को 1996 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. हैरान करने वाली बात है कि 79 साल की उम्र में उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की. इससे आप उनकी फिजिक का अंदाजा लगा सकते हैं. उन्होंने 2023 में अपना आखिरी मैच लड़ा था.

विज्ञापन

जिम्मी वेलिएंट ने दिया बड़ा बयान

जिम्मी वेलिएंट अपना आखिरी मैच प्रमोट करने में लग गए हैं. उन्होंने कहा, “ये मेरा आखिरी मैच होगा. मैं पहले भी रिटायर हो चुकााा हूं, लेकिन इस बार सच में अंतिम होगा. 62 साल के प्रोफेशनल रेसलिंग करियर के बाद अपने जूते उतारने का मुझे सम्मान मिला है. मैंने 15 हजार से अधिक मैच लड़े हैं. मैंने बहुत यात्रा की है. मैं थीम सॉन्ग बॉय फ्रॉम न्यूयॉर्क सिटी पर आखिरी बार रिंग में उतरना चाहता हूं”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ