Elimination Chamber 2026 के बाद WWE Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns की वापसी से मचेगा बवाल

WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस भी शो में एंट्री करेंगे. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE Raw में होगा धमाल

WWE Raw: WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. शो में चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन ने जीत हासिल की. वहीं वुमेंस चैंबर मैच में रिया रिप्ली ने अपना डंका बजाया. सीएम पंक ने फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. वहीं बैकी लिंच ने एजे ली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की. खैर अब असली रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत हो गई है. Elimination Chamber के बाद Raw के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने पहले ही बड़े ऐलान कर दिए हैं. शो में बहुत कुछ होने वाला है. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस और सीएम पंक का आमना-सामना

रोमन रेंस ने 31 जनवरी को हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रेंस ने सीएम पंक को अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में चुना. रेंस तब से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन धमाकेदार एंट्री करेंगे. सीएम पंक भी वहां पर मौजूद रहेंगे. दोनों का आमना-सामना होगा. जुबानी जंग के साथ-साथ इस बार तगड़ा ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है. आप सभी जानते हैं रेंस आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Seth Rollins निकले नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर, 5 महीने बाद वापसी कर रिंग में मचाया गदर

WWE Raw में होंगे बड़े मैच

WWE Raw में इस हफ्ते बड़े मैच होने वाले हैं. डॉमिनिक मिस्टीरियो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पेंटा के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. मिस्टीरियो लंबे समय बाद टाइटल डिफेंड करने वाले हैं. इस बार उनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. कंपनी पेंटा को पुश दे सकती है. इसके अलावा गुंथर और ड्रेगन ली के बीच भी टक्कर हो सकती है. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. पिछले हफ्ते ली ने गुंथर के ऊपर हमला किया था. अब देखना होगा कि इनके बीच मुकाबला कैसा रहेगा.

विज्ञापन

शो के लिए एलए नाइट को भी एडवर्टाइज किया गया है. एजे ली भी रेड ब्रांड में आकर अपना जलवा दिखाएंगी. इस बार बतौर चैंपियन वो रिंग में उतरेंगी. बैकी लिंच उनसे रीमैच की मांग कर सकती हैं. एपिसोड में Elimination Chamber के बाद कुछ नई कहानियों की शुरुआत की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ