Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

AJ Styles का WWE करियर खत्म, Undertaker ने वापसी कर दिया तोहफा, Triple H की आंखों से छलके आंसू

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े सरप्राइज मिले. एजे स्टाइल्स और द अंडरटेकर ने वापसी कर खुश किया. टेकर ने स्टाइल्स को लेकर बहुत ही तगड़ा ऐलान किया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 24, 2026 09:54
द अंडरटेकर की वापसी

The Undertaker: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते एटलांटा, जॉर्जिया में हुआ. वहां पर फैंस को एक से बढ़कर एक सरप्राइज मिले. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप हुआ. ब्रॉक लैसनर ने वापस आकर सभी को सरप्राइज दिया. सबसे बड़ी बात है कि एजे स्टाइल्स ने भी मेन इवेंट में एंट्री की. इससे भी जबरदस्त तोहफा ये था कि द अंडरटेकर ने वापसी की. उन्होंने स्टाइल्स को लेकर धमाकेदार ऐलान कर उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दिया.

WWE Raw का मेन इवेंट रहा जबरदस्त

Raw के मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स आए. उनका होमटाउन में फैंस ने जोरदार स्वागत किया. स्टाइल्स ने दर्शकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने रेसलिंग करियर पर भी बात रखी. साथ ही साथ जिनके साथ उन्होंने काम किया था, उनका भी नाम लिया. स्टाइल्स ने गुड ब्रदर्स को श्रेय दिया. स्टाइल्स ने परिवार को लेकर बात की. अपनी पत्नी की उन्होंने तारीफ की. स्टाइल्स ने बताया कि उन्होंने रिंग में अपने ग्लव्स क्यों नहीं छोड़े. इसके बाद उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर रिंग में रख दी. स्टाइल्स ने ग्लव्स भी उतार दिए.

---विज्ञापन---

ट्रिपल एच सहित पूरे लॉकर रूम ने स्टेज पर एंट्री की और स्टाइल्स के लिए तालियां बजाईं. ये देखकर स्टाइल्स रोने लग गए थे. द अंडरटेकर का म्यूजिक बजा. उन्होंने बाइक पर एंट्री की और रिंग में आए. टेकर ने स्टाइल्स को बताया कि उन्हें 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. ये बात सुनकर स्टाइल्स की आंखों से आंसू छलक पड़े थे. अंत में स्टाइल्स ने अपने परिवार के साथ रिंग में इसका जश्न मनाया.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में आया Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania 42 के लिए पूरी कंपनी को खुली चुनौती देकर उड़ाए होश

एजे स्टाइल्स को अंतिम मैच में मिली थी हार

31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स का मैच गुंथर के साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा. मैच की शर्त के अनुसार स्टाइल्स रिटायर भी हुए. ये बहुत ही हैरान कर देने वाला पल था. WWE ने Raw में इस हफ्ते स्टाइल्स के रिटायरमेंट को सेलिब्रेट किया. सभी ने उन्हें धन्यवाद दिया. ये शो खासतौर पर उनके लिए ही रखा गया था. स्टाइल्स का पूरा परिवार इस दौरान मौजूद था.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 23 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाई का बवाल, Brock Lesnar-The Undertaker की वापसी

First published on: Feb 24, 2026 09:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.