Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपनी जुड़वा बहन के साथ की धमाकेदार वापसी, चैंपियन बनकर इतिहास रचने का मिला मौका

SmackDown Return: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिले. जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला ने अपनी जुड़वा बहन ब्री बैला के साथ धमाकेदार वापसी की. रोड टू रेसलमेनिया 42 के दौरान बैला ट्विंस की वापसी से फैंस खुश हो गए. सबसे बड़ी बात है […]

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 14, 2026 12:57
बैला ट्विंस की वापसी

SmackDown Return: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिले. जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला ने अपनी जुड़वा बहन ब्री बैला के साथ धमाकेदार वापसी की. रोड टू रेसलमेनिया 42 के दौरान बैला ट्विंस की वापसी से फैंस खुश हो गए. सबसे बड़ी बात है कि दोनों को वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी मिल गया है. निकी और ब्री के पास अब चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. WWE ने इन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया है.

WWE SmackDown में बैला ट्विंस की एंट्री

WWE SmackDown में लैश लीजेंड और नाया जैक्स का मैच शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस से तय किया गया था. फ्लेयर और ब्लिस ने रिंग में एंट्री की. इसके तुरंत बाद बैला ट्विंस की वापसी देखने को मिली. दोनों ने वुमेंस डिवीजन पर निशाना साधा. दोनों ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य गोल्ड हासिल करना है. बैला ट्विंस ने अभी तक टैग टीम टाइटल नहीं जीता है. निकी और ब्री ने कहा कि वो अनाउंसर टेबल के बगल में बैठकर अपने विरोधियों का मैच देखेंगी.

---विज्ञापन---

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच शानदार रहा. चारों स्टार्स ने बढ़िया एक्शन दिखाया. मैच अच्छा जा रहा था, लेकिन बैला ट्विंस ने दखलअंदाजी कर दी. इस वजह से मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. मैच खत्म होने के बाद भी रिंग में ब्रॉल जारी रहा. बाद में बैकस्टेज भी बहस देखने को मिली. निक एल्डिस ने कहा कि अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लीजेंड और जैक्स अपने टाइटल को बैला ट्विंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगी.

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE में Randy Orton ने हील टर्न लेकर फैंस को चौंकाया, Cody Rhodes के टाइटल पर मंडराया खतरा!

2025 में निकी बैला ने किया शानदार काम

2025 में निकी बैला ने धमाकेदार वापसी की थी. वो लगातार एक्शन में रही. उन्होंने स्टेफनी वकेर के साथ काम किया. बाद में उनके खिलाफ टर्न भी ले लिया. निकी को वकेर के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच भी मिला. बैला चैंपियन बनने में सफल नहीं रही. बैला ट्विंस का रीयूनियन 2026 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में हुआ था. अब दोनों की टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. देखना होगा कि ये आगे जाकर टैग टीम चैंपियन बन पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें:-Seth Rollins ने किया Roman Reigns vs Cody Rhodes मैच का बंटाधार!, WWE ने अचानक बदल दिए प्लान

First published on: Mar 14, 2026 12:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.