Seth Rollins ने किया Roman Reigns vs Cody Rhodes मैच का बंटाधार!, WWE ने अचानक बदल दिए प्लान

WWE WrestleMania 42 में पहले रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मेन इवेंट में मैच होने वाला था. कंपनी ने अचानक अपनी योजनाएं बदलकर मामला इधर-उधर कर दिया है. एक रिपोर्ट में इसके पीछे के कारण का खुलासा किया गया है.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns & Cody Rhodes: WWE WrestleMania 42 के लिए कुछ मुकाबले कंफर्म हो गए हैं. रोमन रेंस का मैच भी तय हो गया है. सीएम पंक के साथ उनकी टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगी. खैर कुछ महीने पहले कहा जा रहा था कि रोमन का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा. इसके कंपनी ने संकेत भी दिए थे. अब एक रिपोर्ट में रेंस और कोडी के बीच तीसरे मुकाबले को लेकर बड़ा खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि WWE ने पहले कोडी और रेंस के बीच मैच तय किया था, लेकिन बाद में इसे रद्द करना पड़ा.

विज्ञापन

WWE ने उठाया बड़ा कदम

कोडी रोड्स और रोमन रेंस की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. 2023 और 2024 के रेसलमेनिया में दोनों के बीच मैच हो चुका है. 2025 के सर्वाइवर सीरीज में हुए वॉरगेम्स मैच में दोनों एक ही टीम का हिस्सा थे. मैच के बाद रेंस और कोडी के बीच बहस हुई थी. सभी को पता चल गया था कि रेसलमेनिया 42 में भी कोडी और रेंस के बीच मैच होगा. अब सभी योजनाओं में बदलाव हो गया है.

विज्ञापन

Wrestling Observer की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच हैल इन ए सैल मैच का प्लान बनाया था. WWE ने तय कर लिय था कि जरूरत पड़ने पर इस शर्त का उपयोग किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, “WWE के सूत्रों के अनुसार रोमन और कोडी के बीच हैल इन ए सैल मैच की चर्चा हुई थी. सैथ रॉलिंस की इंजरी और ड्रू मैकइंटायर को टाइटल देने की वजह से ही निर्णय में बदलाव किया गया”.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 से पहले Randy Orton बने विलेन, चैंपियन के कपड़े फाड़कर बुरी तरह पीटा, फैंस में मची खलबली

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा कोडी रोड्स का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. सभी इसे लेकर उत्साहित हैं. कोडी रोड्स वहां पर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मजेदार बात ये है कि ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हील टर्न भी ले लिया है. अब इनकी राइवलरी में खूब मजा आने वाला है. ऑर्टन ने SmackDown के एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद ऑर्टन को लहूलुहान कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ