Roman Reigns: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. बड़े मुकाबले और सैगमेंट वहां पर देखने को मिले. रोमन रेंस ने भी मेन इवेंट में वापसी की. हालांकि, उनकी वापसी नाकाम साबित हुई. सैथ रॉलिंस ने उनका बुरा हाल कर दिया. रेंस ने रॉलिंस की खूब बेइज्जती की. उन्हें दोबारा रिंग में भी बुलाया. रोमन ने उनके ऊपर हावी होने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब इन दोनों की राइवलरी खतरनाक हो गई है. रॉलिंस बहुत गुस्से में आ गए हैं.
WWE Raw का मेन इवेंट रहा खतरनाक
WWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने समरस्लैम 2026 में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. रॉलिंस ने कहा कि कुछ चीजें होने पक्की हैं, जिसमें से एक रोमन का हारना है. रेंस ने कहा कि वो समरस्लैम में रॉलिंस को दिखाएंगे कि नंबर वन होने का क्या मतलब होता है. रॉलिंस वहां से चले गए.
रेंस ने कहा कि अगर रॉलिंस समरस्लैम में चैंपियन बन गए तो आगे क्या होगा. रेंस ने बताया कि रॉलिंस फिर से चोटिल हो जाएंगे और टाइटल छोड़ देंगे. रॉलिंस रिंग में आ गए. उन्होंने कहा कि रेंस को जो बातें कहनी हैं वो कहें. रोमन ने बताया कि कैसे रॉलिंस हमेशा दूसरे नंबर पर रहे हैं. कुछ देर बाद रॉलिंस ने माइक से रोमन के ऊपर हमला कर दिया. रेंस को रॉलिंस स्टॉम्प मारने गए लेकिन उन्हें सुपरमैन पंच पड़ गया. बाद में रॉलिंस ने रेंस को पैडिग्री और स्टॉम्प लगाकर बुरी तरह धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के ऊपर जानलेवा हमला, Brock Lesnar के चेहरे पर दिखा खौफ
समरस्लैम 2026 में होगा खतरनाक मैच
समरस्लैम 2026 में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच खतरनाक होना तय है. रॉलिंंस को पिछले साल अक्टूबर में इंजरी आ गई थी. इस वजह से उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी. अब उन्हें फिर से टाइटल वापस पाने का मौका मिल गया है. रोमन ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. इसके बाद से वो दो बार जेकब फाटू के खिलाफ टाइटल रिटेन कर चुके हैं. अब देखना होगा कि वो रॉलिंस को हरा पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: 28 साल के WWE रेसलर को देखकर रिंग से भागे Brock Lesnar, 5 पुलिसवालों को पीटकर मचाया गदर
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 day agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
1 day agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
2 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
7 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
7 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
8 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
8 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines