WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के ऊपर जानलेवा हमला, Brock Lesnar के चेहरे पर दिखा खौफ

WWE Raw का शो बहुत शानदार रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाकर फैंस को खुश किया. WWE ने शुरुआत से लेकर अंत तक एपिसोड को मनोरंजक बनाए रखा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी इस बार नज़र आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 8
(Photo: WWE.com)

WWE Raw Results: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 का बिल्डअप चल रहा है. इसके तहत Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर शो में मौजूद थे. इसके अलावा अन्य टॉप स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मेन इवेंट में भी जबरदस्त सैगमेंट हुआ. फैंस ने अपने चहेते रेसलर्स को खूब चीयर किया. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने एपिसोड को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का सैगमेंट2 / 8

पॉल हेमन ने कहा कि उनके पास ओबा फेमी के लिए एक रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर है. हेमन ने बताया कि वो लैसनर से सौ फीट की दूरी पर रहेंगे. शो में पुलिस भी मौजूद थे. फेमी ने रिंग में एंट्री की. हेमन और लैसनर वहां से चले गए. फेमी ने पुलिसकर्मियो को धराशाई किया. अंत में फेमी ने लैसनर को धमकी दी और समरस्लैम में उनका बुरा हाल करने की कसम खाई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इयो स्काई का मैच

इयो स्काई का मैच3 / 8

इयो स्काई का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ हुआ. इस मैच में स्काई ने जीत हासिल की. मैच के बाद लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज ने स्काई पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए सोल रुका ने एंट्री की. वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं. राकेल ने उन्हें धराशाई कर दिया. रिंग के अंदर स्काई का मॉर्गन ने बुरा हाल किया. (Photo: WWE.com)

द विज़न का सैगमेंट

द विज़न का सैगमेंट4 / 8

द विज़न के सैगमेंट में तुरंत ही ओटिस और अकीरा टोजावा आए. ओटिस ने मैक्सिकन डुप्री से अपनी फीलिंग बताने की कोशिश की. ऑस्टिन थ्योरी ने उनका भद्दा मजाक बनाया. बाद में थ्योरी ने उन्हें लो-ब्लो दिया. इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर ने अपने स्पीयर से ओटिस को चारों खाने चित किया. वहीं थ्योरी ने भी ब्रॉस नकल्स से उनके ऊपर अटैक किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जिमी उसो का मैच

जिमी उसो का मैच5 / 8

जिमी उसो का मुकाबला रॉयस कीज के साथ हुआ. मुकाबले में जेकब फाटू ने कीज के ऊपर हमला कर दिया. मैच का अंत DQ से हुआ. सोलो सिकोआ ने आकर कीज को बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वो ब्लडलाइन में आ गए हैं. सिकोआ ने अचानक जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया. इसके बाद फाटू और जिमी ने दोनों स्टार्स पर हमला किया. एलए नाइट उन्हें बचाने आए. उन्होंने चेयर से फाटू पर अटैक किया. नाइट ने समरस्लैम में सिक्स-मैन टैग टीम मैच के लिए चुनौती पेश की. (Photo: WWE.com)

बेली का सैगमेंट

बेली का सैगमेंट6 / 8

बेली ने तुरंत ही लायरा वैल्किरिया को बुलाया. लायरा ने बेली की बेइज्जती की. बेली ने लायरा को Saturday Night's Main Event में मैच के लिए कहा. लायरा ने बेली के ऊपर अटैक करना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली. बेली ने उनके ऊपर हमला किया. हालांकि, बाद में बेली को लायरा ने धराशाई कर दिया. बेली की हालत खराब हो गई थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गोंटलेट मैच

गोंटलेट मैच7 / 8

गोंटलेट मैच की शुरुआत जो हेंड्री और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने की. हेंड्री पहले एलिमिनेट हुए. इसके बाद जे'वॉन एवंस ने आकर मिस्टीरियो और ड्रेगन ली को एलिमिनेट किया. रुसेव ने आकर कई बार एवंस को एकोलेट सबमिशन में फंसाया और एलिमिनेट किया. रुसेव को चैड गेबल ने एलिमिनेट किया. रुसेव ने गेबल की एकोलेट से  हालत खराब की. ईथन पेज आए लेकिन उन्हें गेबल ने एलिमिनेट कर दिया. अब समरस्लैम में पेंटा को आईसी चैंपियनशिप के लिए पेंटा का सामना करेंगे. (Photo: WWE.com)

कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट8 / 8

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच समरस्लैम में मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. रोमन ने कहा कि रॉलिंस हमेशा दूसरे नंबर पर रहेंगे. दोनों ने एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की. रॉलिंस ने रेंस के ऊपर अटैक किया. रॉलिंस स्टॉम्प लगाने वाले थे लेकिन रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच दे दिया. हालांकि, रॉलिंस ने अंत में पैडिग्री और स्टॉम्प लगाकर रेंस का बुरा हाल कर दिया. इस तरह सैगमेंट का अंत हुआ. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 28 साल के WWE रेसलर को देखकर रिंग से भागे Brock Lesnar, 5 पुलिसवालों को पीटकर मचाया गदर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन