28 साल के WWE रेसलर को देखकर रिंग से भागे Brock Lesnar, 5 पुलिसवालों को पीटकर मचाया गदर

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. वहां पर ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. उनके साथ पॉल हेमन भी थे. इनके सैगमेंट में ओबा फेमी भी नज़र आए. फेमी का विकराल रूप देखने को मिला. हेमन भी उन्हें देखकर थोड़ा डर गए थे. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. Raw में इस हफ्ते लैसनर ने एंट्री की. उनके साथ पॉल हेमन भी थे. कंपनी ने लैसनर की वापसी का ऐलान पहले ही कर दिया था. वहां पर फेमी भी नज़र आए. उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला. फेमी ने खूब बवाल भी मचाया. हालांकि, इस बार लैसनर थोड़ा डरे हुए दिखे. पॉल हेमन ने उन्हें पहले ही सुरक्षा दे दी थी. फेमी ने सभी चीजों को पूरी तरह बिगाड़ दिया. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पॉल हेमन का बड़ा ऐलान

पॉल हेमन का बड़ा ऐलान2 / 6

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने पांच पुलिसकर्मियों के साथ एंट्री की. हेमन ने कहा कि लैसनर के पीछे ओबा बुरी तरह पड़ गए हैं. इस वजह से पुलिस वाले आए हैं. हेमन ने ये भी कहा कि लैसनर भी फेमी का बुरा हाल करने के लिए तैयार हैं. हेमन ने कहा कि वो फेमी के खिलाफ एक रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर लाए हैं. हेमन ने बताया कि फेमी को लैसनर से दूर रहना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी की एंट्री

ओबा फेमी की एंट्री3 / 6

ओबा फेमी ने एंट्री की. सभी पुलिसकर्मी रिंग के अंदर आ गए. हेमन और लैसनर वहां से चले गए. फेमी ने गुस्से में आकर सभी पुलिसकर्मी को तहस-नहस कर दिया. फेमी ने इसके बाद कहा कि लैसनर लगातार उनसे भाग रहे हैं. फेमी ने बताया कि समरस्लैम में लैसनर को भागने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिलेगा. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी ने छोड़ा है टाइटल मैच

ओबा फेमी ने छोड़ा है टाइटल मैच4 / 6

ब्रॉक लैसनर की हालत खराब करने के लिए ओबा फेमी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी छोड़ दिया है. फेमी ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम में टाइटल मैच हासिल किया था. फेमी ने कहा है कि टाइटल के लिए वो कभी भी जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वो पहले लैसनर को सबक सिखाना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर को मिल सकता है धोखा

लैसनर को मिल सकता है धोखा5 / 6

पॉल हेमन ने संकेत दिए हैं कि वो द विज़न ग्रुप केस साथ अब नहीं रहेंगे. समरस्लैम में लैसनर को हेमन धोखा भी दे सकते हैं. हेमन आगे जाकर ओबा फेमी के साथ काम कर सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं लग रही हैं. आप सभी जानते हैं कि हेमन हमेशा अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं. (Photo: WWE.com)

1-1 की चल रही है बराबरी

1-1 की चल रही है बराबरी6 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी अभी तक शानदार रही. दोनों बराबरी पर चल रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को मात दी थी. अब देखना होगा कि समरस्लैम 2026 में किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन