WWE: फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. 51 साल के सैंटिनो मारेला 11 साल में पहली बार WWE टीवी पर एक्शन में नज़र आए. दर्शक उन्हें देखकर खुश हो गए. मारेला का जोश भी पुराना ही दिखा. दरअसल सैंटिनो ने 2014 में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन उन्होंने कभी-कभी बड़े इवेंट्स में एंट्री की. उन्होंने किसी मुकाबले में कभी हिस्सा नहीं लिया. बीच-बीच में इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी कि वह एक्शन में आना चाहते हैं लेकिन शायद मौका नहीं मिल पाया. अब सैंटिनो ने WWE रिंग में दोबारा कदम रख दिया है.
सैंटिनो मारेला को WWE NXT में मिली हार
NXT के लेटेस्ट एपिसोड की मुख्य प्रस्तुति NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप मुकाबला था. चैंपियन ईथन पेज ने TNA के डायरेक्टर ऑफ अथॉरिटी सैंटिनो मारेला के खिलाफ अपना टाइटल दांव पर लगाया. मारेला का यह 2014 के बाद से पहला मैच था. मुकाबले का अंत उनके लिए अच्छा नहीं रहा. वह ईथन को अपना द कोबरा स्ट्राइक मारने के लिए तैयार थे लेकिन पेज ने रेफरी को उनके सामने खड़ा कर दिया. जब रेफरी ने अपनी पीठ घुमाई तो पेज मारेला के आंख में मरार दी. रेफरी इस चीज को देख नहीं पाए. पेज ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने मारेला को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और टाइटल रिटेन किया. पेज का यह चौथा टाइटल डिफेंस था.
WWE में कैसा रहा सैंटिनो मारेला का सफर?
WWE के साथ अपने 11 साल के रन के लिए सैंटिनो मारेला जाने जाते हैं. उन्होंने Raw के एक लाइव एपिसोड में डेब्यू किया था. मारेला के कैरेक्टर को फैंस बहुत पसंद करते थे. मारेला ने अपने डेब्यू मैच में ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उमागा को हरा दिया था. इसके बाद उन्होंने एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, एक बार यूएस चैंपियनशिप और एक बार WWE चैंपियनशिप जीती. WWE से 2016 में जाने के बाद 2023 में उन्होंने इम्पैक्ट में वापसी की. 2025 में WWE और TNA के बीच साझेदारी हुई. इसके तहत ही मारेला ने WWE के NXT ब्रांड में वापसी की. खैर अब मारेला WWE टीवी पर आ चुके हैं. देखना होगा कि आगे जाकर वह किस स्टोरीलाइन का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE के शेर Roman Reigns का बुरा हाल, जो कभी नहीं हुआ, वैसी दुर्दशा हुई इस बार
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
11 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines