हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE रिंग में शर्मनाक हरकत! सरेआम उतारा गया दिग्गज Rey Mysterio का मास्क, रेसलिंग जगत में मचा हड़कंप

WWE Raw में इस हफ्ते एक बड़ी चीज देखने को मिली, जिसके बाद सभी हैरानी में पड़ गए. रे मिस्टीरियो का हजारों लोगों के सामने मास्क उतारकर उनका अपमान किया गया. आइए आपको बताते हैं कि किस मैच के बाद ऐसा हुआ.

विज्ञापन
WWE रिंग में मचा बवाल (Photo: WWE.com)

Rey Mysterio: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड पेरिस, फ्रांस में हुआ था. बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखन को मिले. शो में एक तगड़ा मैच रे मिस्टीरियो और पेंटा के बीच हुआ. दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच बुक किया गया था. खैर इस मैच के बाद जो हुआ वो किसी ने भी नहीं सोचा होगा. हॉल ऑफ फेमर मिस्टीरियो का मास्क उतारकर उनका अपमान किया गया. मिस्टीरियो बीच रिंग में हजारों लोगों के सामने अपना मुंह छिपाना पड़ा. उनका मुंह ढकने के लिए खुद पेंटा उनके ऊपर आ गए. कहीं ना कहीं इस बार गंदी हरकत देखने को मिली.

WWE Raw में हुआ बवाल

रे मिस्टीरियो और पेंटा के बीच जबरदस्त मैच हुआ. दोनों ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. मिस्टीरियो ने खूब प्रभावित किया. खैर अंत में पेंटा ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद दोनों के ऊपर रुसेव और ईथन पेज ने हमला किया. रुसेव ने बहुत ही खराब काम किया. उन्होंने मिस्टीरियो का मास्क निकाल दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. पेंटा और ड्रेगन ली ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. चैड गेबल ने आकर रुसेव और पेज को सबक सिखाया. गेबल ने ही मास्क मिस्टीरियो को दिया. आप सभी जानते हैं कि लूचा लिब्रे में रेसलर का मास्क पवित्र माना जाता है. ये उनके सम्मान, विरासत और पहचान का प्रतीक है. अगर कोई इसे उतारता है तो इसे उसका अपमान माना जाता है. रुसेव ने इस बार रिंग में अपनी सारी हदें पार की हैं.

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Roman Reigns ने इस हफ्ते WWE Raw में नहीं आकर फैंस का तोड़ा दिल!

विज्ञापन

WWE Raw में हो सकता है बड़ा मैच

Raw में इस बार रे मिस्टीरियो की बेइज्जती की गई है. वो इसका बदला जरूर लेंगे. उनका साथ देने के लिए चैड गेबल भी आए. रुसेव और ईथन पेज को अब सतर्क रहने की जरूरत है. अगले हफ्ते अब बड़ा मैच भी हो सकता है. मिस्टीरियो और गेबल का मुकाबला रुसेव और पेज से हो सकता है. कंपनी इस मैच को नाइट ऑफ चैंपियंस के लिए भी बुक कर सकती है, जिसका आयोजन 27 जून को होने वाला है.

ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का ऐलान, दुश्मनों के छूटने वाले हैं पसीने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola