हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लिश फैंस के लिए WWE दिग्गज Roman Reigns का उमड़ा प्यार, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते रोमन रेंस ने की थी. फैंस ने उनके नाम के खूब चैंट्स लगाए. अब ट्राइबल चीफ ने सोशल मीडिया के जरिए एक खास संदेश दिया है.

विज्ञापन
रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE Clash In Paris का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी जबरदस्त रहा. शो की शुरुआत रोमन रेंस ने की. रेंस का फैंस ने धमाकेदार अंदाज में स्वागत किया. बहुत देर तक ट्राइबल चीफ कुछ बोल ही नहीं पाए. दर्शक लगातार रोमन…रोमन रेंस के चैंट्स लगा रहे थे. एक बार तो रेंस इमोशनल भी हो गए थे. खैर रेंस का प्यार अब फैंस के लिए उमड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है.

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने क्या कहा?

Raw का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में हुआ था. वहां का क्राउड बहुत ही जबरदस्त था. स्टार्स ने भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें इस कदर समर्थन मिलेगा. रोमन रेंस को देखते ही सभी अपनी कुर्सी से उछल पड़े थे. रेंस ने भी किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने एक भावुक प्रोमो दिया, जिसमें ब्लडलाइन को भी शामिल किया. रेंस ने कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं बचा है.

रोमन रेंस ने जे उसो का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि जे के ऊपर उन्हें गर्व है. खैर रेंस को इंग्लैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर में जाकर काफी अच्छा लगा. फैंस के प्यार को महसूस करते हुए द ओटीसी ने बर्मिंघम के प्रशंसकों को अपना संदेश भेजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. रेंस ने कहा, “मेरे लिए बहुत ही खास पल, शुक्रिया बर्मिंघम. मैं भी तुमसे प्यार करता हूं”.

विज्ञापन

WWE Clash In Paris 2025 में होगा बड़ा मैच

WWE Clash In Paris में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस का मैच भी वहां पर होने वाला है. उनकी टक्कर 157 किलो के ब्रॉन्सन रीड के साथ होगी. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं. पहली बार इनके बीच मैच होने वाला है. रीड ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. इस बार उनके पास कड़ी चुनौती है. रेंस को हरा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Randy Orton को मिली रिटायर करने की धमकी, RKO का मिल सकता है करारा जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola