Randy Orton: WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने वापसी की. ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट हुआ. उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर निशाना साधा. मैकइंटायर बता रहे थे कि कैसे कोडी ने छिपने का फैसला किया है. सैगमेंट के बीच में ही अचानक पीछे से रैंडी ऑर्टन आए और उन्होंने ड्रू को जबरदस्त आरकेओ लगाकर माहौल ही बदल दिया. अब इस बात से मैकइंटायर काफी गुस्से में हैं. उन्होंने ऑर्टन को रिटायर करने की धमकी दी है.
ड्रू मैकइंटायर ने दिया बड़ा बयान
ड्रू मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर कहा कि द वाइपर जॉन सीना के तरह रिटायरमेंट लेना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने मैकइंटायर को चुना है. मैकइंटायर ने कहा,”रैंडी क्या आप सीना को देख रहे हो? बस यही है? रिटायरमेंट टूर? आप खुद सोचते हो कि मैंने सीना के साथ शुरुआत की थी, OVW, उसने इसकी पूरी योजना बनाई है, परफेक्ट जॉन. कितने सही आदमी हैं. रैंडी आप सही आदमी नहीं हैं. आप खुद को बर्बाद कर रहे हो. मुझे लगता है कि आप शोहरत का एक टुकड़ा चाहते हो. आप अब इस बिजनेस से बाहर जाने का फैसला कर रहे हो. मुझे आपकी मदद करने में बहुत खुशी होगी. अगर आप अपने अलावा किसी और कोडी रोड्स के लिए लड़ रहे हो तो बेवकूफ हो”.
रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच हो चुके हैं मुकाबले
रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच पिछले कुछ महीनों से दुश्मनी चल रही है. 12 जुलाई, 2025 को दोनों के बीच Saturday Night’s Main Event में सिंगल्स मुकाबला हुआ था. वहां पर ऑर्टन ने जबरदस्त जीत हासिल की थी. इसके बाद भी इनकी राइवलरी जारी रही थी. SummerSlam 2025 में ऑर्टन और जेली रोल का मुकाबला लोगन पॉल और मैकइंटायर के साथ हुआ था. इस टैग टीम मैच में काफी बवाल मचा था. वहां पर ऑर्टन और रोल को हार का सामना करना पड़ा था. रैंडी और ड्रू की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris है, जिसमें दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला हो सकता है. WWE ने इस बात के संकेत दे दिए हैं.