Roman Reigns: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris होगा, जिसका आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. जॉन सीना भी वहां पर लोगन पॉल के खिलाफ टक्कर के लिए तैयार हैं. शो के लिए रोमन रेंस को भी एडवर्टाइज किया गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका विरोधी कौन होगा. Raw के लेटेस्ट एपिसोड के बाद ऐसा लग रहा है कि रेंस का Clash in Paris में फर्स्ट टाइम एवर मैच हो सकता है.
WWE Raw से मिले बड़े संकेत
WWE SummerSlam 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस को तीन सुनामी लगाए थे. लगातार दो एपिसोड में रीड ने रेंस के जूते चुरा लिए. 157 किलो के रीड ने रोमन का मजाक उड़ाना जारी रखा है. रेंस के उला फाला का मजाक उड़ाने के लिए रीड गले में उनके जूते लटका रहे हैं. Raw में पॉल हेमन ने तो इसे शू-माला कह दिया.
रीड चाहते हैं कि रेंस उन्हें एक्नॉलेज करें. उन्होंने रेड ब्रांड के शो में कहा,”मैं दिल की बात कहना चाहता हूं. मैं बड़ा स्टार बना क्योंकि मैंने सैथ रॉलिंस पर हमला किया. मैंने उनके सम्मान कमाया. लेकिन मुझे रोमन रेंस का सम्मान नहीं चाहिए. मैंने तुम्हें अभी तक दो बार धमकाया है. ऐसा तीसरी बार नहीं हुआ क्योंकि आपकी मेरे सामने आने की हिम्मत नहीं थी. जब आप ऐसा करोगे तो अपने संग्रह में तुम्हारी और भी चीजें जोड़ते रहूंगा. मैं तब तक ऐसा करता रहूंगा जब तक आप मुझे एक्नॉलेज नहीं करते”. रीड की इन बातों से साफ पता चल रहा है कि वह रेंस से टकराने के लिए तैयार हैं. आगामी इवेंट में दोनों के बीच तगड़ा मैच तय लग रहा है.
WWE SummerSlam 2025 में रोमन रेंस को मिली जीत
हाल ही में हुए WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 में रोमन रेंस और जे उसो का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से हुआ था. मुकाबले में काफी बवाल हुआ. चारों स्टार्स ने अपना दम दिखाया. अंत में रोमन और उसो ने जीत दर्ज की. दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार रही. फिलहाल अब सभी की नजरें रोमन के अगले मैच पर हैं. WWE द्वारा बहुत जल्द इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के हिटमैन का अपमान, SummerSlam में बैठने के लिए नहीं मिली कुर्सी, आलोचना कर लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines