RAW Goes Off Air: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते गजब का रहा. मेन इवेंट में खूब बवाल मचा. आगामी वॉरगेम्स मैच को लेकर बिल्डअप दिखा. इस बार बेबीफेस टीम का जलवा देखने को मिला. रिंग में ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सीएम पंक और कोडी रोड्स जैसे दिग्गज नज़र आए. इन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. शो ऑफ-एयर होने के बाद का वीडियो भी सामने आ गया है.
WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ बवाल
मेन इवेंट में द उसोज़ का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल के साथ हुआ. यह वॉरगेम्स एडवांटेज मैच था. मैच में ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. इनसे निपटने के लिए सीएम पंक और कोडी रोड्स आए. तगड़ा ब्रॉल रिंगसाइड में देखने को मिला. लोगन ने रिंग के अंदर इसका फायदा उठाया. उन्होंने जिमी को रोलअप किया और जीत दर्ज की. मैच के बाद भी लड़ाई जारी रही. रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्होंने सभी हील स्टार्स को सुपरमैन पंच लगाया. रेंस ने पॉल को स्पीयर दिया. इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की. रिंग में फिर तगड़ी लड़ाई सभी के बीच हुई. इसके साथ ही शो ऑफ-एयर हो गया था.
सोशल मीडिया पर शो ऑफ-एयर होने का वीडियो सामने आया है. लोगन पॉल रिंग में गिरे हुए हैं और बेबीफेस टीम के सभी सदस्य वहां पर खड़े थे. कोडी रोड्स, जे उसो, सीएम पंक और रोमन रेंस ने प्राइम की बोतलों से जश्न मनाया और फिर लोगन के ऊपर पूरी ड्रिंक गिरा दी. जिमी उसो भी अपने दोनों हाथों में प्राइम की बोतलें लिए जश्न मना रहे थे.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के Last Time Is Now टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल तय, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मारी शानदार एंट्री
WWE Survivor Series 2025 में किसकी होगी जीत?
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. मेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. रोमन रेंस, द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स का मुकाबला द विज़न के साथ होगा. विज़न ग्रुप में ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर हैं. बेबीफेस टीम में चीजें खास नहीं चल रही हैं. रोमन कह चुके हैं कि वह कोडी और पंक से नफरत करते हैं. Raw के एपिसोड में भी इन तीनों के बीच अनबन देखने को मिली. ऐसा लगता है कि Survivor Series 2025 में बेबीफेस टीम की हार हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते नकली John Cena बनकर आया शख्स कौन था? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
12 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines