Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में Roman Reigns ने खोया अपना आपा, सुपरमैन पंच और स्पीयर से वर्ल्ड चैंपियन को धो डाला, रिंग में मची अफरातफरी

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने सीएम पंक के ऊपर खतरनाक हमला किया. रेंस इस बार काफी गुस्से में लगे. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या हुआ.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 24, 2026 09:10
रोमन रेंस ने मचाया बवाल

Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. बॉस्टन में हुए एपिसोड में रोमन रेंस ने भी एंट्री की. इस बार उन्होंने अपना आपा खो दिया. रेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक की हालत कर दी. उनके साथ द उसोज़ भी मौजूद थे. पंक को इस बार बड़ा झटका रेंस ने दिया है. हालांकि, पंक ने ही द उसोज़ और रोमन को उकसाया. पंक ने बार-बार ब्लडलाइन की बात भी कही.

WWE Raw के मेन इवेंट में क्या हुआ?

सीएम पंक और रोमन रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में जबरदस्त चल रही है. पिछले हफ्ते रेंस ने पंक को बुजुर्ग कहा था. इससे पहले पंक ने रोमन से कहा कि वो उन्हें उनके पिता के बगल में दफनाएंगे. द उसोज़ इस बात से गुस्सा थे कि पंक ने उनके चाचा का मजाक बनाया. Raw के मेन इवेंट में पंक ने एंट्री की. उन्होंने समोअन की बेइज्जती की. पंक ने कहा कि वो बात करके बोर हो चुके हैं. उन्होंने जे को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी. जे ने रिंग में एंट्री की. जे और पंक के बीच पंगा होने वाला था, लेकिन जिमी ने उन्हें रोक दिया.

---विज्ञापन---

रोमन रिंग में आए. रोमन ने जिमी से कहा कि वो जे को लेकर वहां से चले जाएं. जे ने रेंस की बात नहीं मानी और पंक पर अटैक कर दिया. जिमी भी पंक के ऊपर कूद पड़े. रेंस ने पंक को सुपरमैन पंच लगा दिया. रेंस वहां से जाने लगे, लेकिन जे ने कहा कि वो पंक की हालत खराब कर दें. इसके बाद रेंस ने आपा खो दिया. उन्होंने पंक को स्पीयर लगाकर गिरा दिया. रेंस ने रिंग के बाहर पंक को अनाउंस टेबल पर भी बुरी तरह पटक दिया.

ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar की पिटाई पर WWE के ऊपर भड़का 49 साल का रेसलर, कंपनी पर खराब बुकिंग का लगाया आरोप!

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 18 और 19 अप्रैल को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. सीएम पंक वहां पर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को नाइट-2 में रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनकी राइवलरी अब काफी पर्सनल हो गई है. रेंस ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपना विरोधी चुना था. रेंस इस बार जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 23 मार्च, 2026: Roman Reigns ने वर्ल्ड चैंपियन पर ढाया कहर, Brock Lesnar का F5 हुआ फेल

First published on: Mar 24, 2026 09:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.