Roman Reigns And Brock Lesnar: WWE का लेटेस्ट एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में देखने को मिला. इस शो में फैंस को तगड़े सरप्राइज देखने को मिले. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने और ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर तबाही मचाई. दोनों का लंबे समय बाद आमना-सामना हुआ. फैंस भी इन्हें देखकर खुश हो गए थे. इस बार पलड़ा रोमन का भारी रहा. उन्होंने लैसनर को सुपरमैन पंच से धराशाई किया. हालांकि, इससे पहले द बीस्ट ने भी सुपलेक्स से बवाल मचाया.
WWE Raw के मेन इवेंट में क्या हुआ?
Raw के मेन इवेंट में सबसे पहले पॉल हेमन अपने ग्रुप द विज़न के साथ आए. इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की. हेमन ने सभी का इंट्रो दिया. सीएम पंक वहां पर आए. वह रिंग के बाहर ही थे. इसके बाद द उसोज़ और कोडी रोड्स ने एंट्री की. रिंग के अंदर पंक की टीम और विज़न ग्रुप के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ. फेस स्टार्स का दबदबा देखने को मिला. पंक ने लोगन पॉल के ऊपर खूब हमला किया.
लोगन को पंक GTS लगाने वाले थे लेकिन अचानक ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की. लैसनर रिंग में आए और उन्होंने पंक की सुपलेक्स से हालत खराब कर दी. कोडी रोड्स ने लैसनर से टक्कर लेने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. कोडी को भी लैसनर ने सुपलेक्स से धराशाई कर दिया. इसके बाद रोमन रेंस का म्यूजिक बजा और वह रिंग में आए. लैसनर और रोमन ने थोड़ी देर तक एक-दूसरे को गुस्से से देखा. लैसनर ने पहले रेंस के ऊपर हमला करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सुपरमैन पंच लग गया. द बीस्ट रिंग के बाहर चले गए. सिक्योरिटी ने वहां आकर मामले को संभाला. रिंग के अंदर ब्रॉन्सन रीड ने रेंस पर अटैक किया. हालांकि, कुछ देर बाद रोमन ने रीड को सुपरमैन पंच लगा दिया. इस दौरान रिंग के बाहर ब्रॉल जारी था. अंत में रोमन ने रीड को बैरीकेड में जबरदस्त स्पीयर लगाकर उनकी हालत खराब कर दी.
ये भी पढ़ें:-John Cena ने जीत के साथ WWE Raw को कहा अलविदा, फैंस ने भावुक होकर थैंक्यू के लगाए नारे
WWE टीवी पर अंतिम बार कब दिखे थे ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस?
ब्रॉक लैसनर ने कुछ महीने पहले हुए SummerSlam 2025 में वापसी कर जॉन सीना के ऊपर हमला किया था. इसके बाद उन्होंने Wrestlepalooza इवेंट में सीना के ऊपर एकतरफा जीत दर्ज की थी. इसके बाद से अब जाकर द बीस्ट ने रिंग में कदम रखा है. वहीं पिछले महीने Crown Jewel 2025 में रोमन रेंस को ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वह भी टीवी पर पहली बार नज़र आए. रेंस और लैसनर की वापसी हो चुकी है. अब आगामी वॉरगेम्स मैच में बहुत मजा आने वाला है.
ये भी पढ़ें:-WWE में AJ Lee की वापसी, Becky Lynch की बादशाहत खत्म, फेमस स्टार ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
12 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines