Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

धोखेबाज Randy Orton!, पहले फेमस WWE स्टार का तोड़ा हाथ, अब अमेरिकी रैपर को RKO मारकर चारों खाने किया चित

WWE SmackDown के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. इस बीच रैंडी ने अपने दोस्त जेली रोल को आरकेओ मारकर सभी को हैरान कर दिया. ऑर्टन ने एक बार फिर धोखेबाजी की है. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या हुआ.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 28, 2026 10:05
रैंडी ऑर्टन ने मचाया बवाल

Randy Orton: WWE में रैंडी ऑर्टन मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं. लगातार वो अपने दोस्तों को धोखा दे रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया. पिछले हफ्ते SmackDown में उन्होंने मैट कार्डोना को माफी के बदले धोखा देकर उनका हाथ तोड़ दिया. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ऑर्टन ने एक और कारनामा कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने करीबी और अमेरिकी रैपर जेली रोल को आरकेओ लगाकर चारों खाने चित कर दिया. रोल को धराशाई करने के बाद ऑर्टन बहुत खुश भी हुए.

WWE SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल

रैंडी ऑर्टन और जेली रोल बहुत अच्छे दोस्त हैं. पिछले साल समरस्लैम में दोनों ने साथ में टैग टीम मैच लड़ा था. रैंडी के हील टर्न से जेली बिल्कुल भी खुश नहीं थे. लगातार वो उनसे बैकस्टेज बात कर रहे थे. SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते ऑर्टन का मुकाबला मैट कार्डोना के साथ हुआ. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. रैंडी ने लगातार मैट के टूटे हुए हाथ पर हमला किया. उन्होंने मैट को आरकेओ लगाकर तुरंत मैच जीत लिया. इसके बाद कोडी रोड्स ने वापसी की. कोडी और रैंडी के बीच ब्रॉल हुआ. दोनों को निक एल्डिस और सिक्योरिटी ने रोकने की पूरी कोशिश की. दोनों ने सिक्योरिटी को भी पीट दिया. कोडी का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने ऑर्टन को खूब पंच लगाए. अंत में रिंग में जेली ने कदम रखा. उन्होंने दोनों को शांत कराया. इस बीच ऑर्टन ने अचानक उन्हें आरकेओ लगाया और तुरंत रिंग से बाहर भाग गए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 27 मार्च, 2026: Roman Reigns का दोस्त बना नया चैंपियन, Randy Orton ने फिर मचाई तबाही

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रैंडी ने 2026 का मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच हासिल किया. कोडी और रैंडी की राइवलरी शुरू हो गई है. दोनों रिंग में हदें पार करने के लिए तैयार हैं. फैंस को उम्मीद के मुताबिक एक बढ़िया मैच देखन को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: WrestleMania 42 से पहले WWE को अचानक मिल गया नया चैंपियन, दखलअंदाजी से फेमस स्टार के टाइटल रन का अंत

First published on: Mar 28, 2026 10:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.