'नशे में था', सालों बाद खुला Brock Lesnar की छाती पर बने टैटू का राज, WWE दिग्गज ने खुद बताया सच

WWE की बॉडी बहुत तगड़ी है. हर कोई उनसे डरता है. लैसनर ने अपनी छाती पर एक तलवार वाला टैटू भी बनाया है. कम लोगों को इसके पीछे की असली कहानी पता है. द बीस्ट ने इस बार खुद इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं.

WWE

ब्रॉक लैसनर का खुलासा

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वो बतौर टॉप स्टार काम कर रहे हैं. कंपनी ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया. द बीस्ट ने भी किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने कंपनी को बढ़िया बिजनेस दिया. लैसनर अपनी तगड़ी और मजबूत बॉडी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी छाती पर एक तलवार वाला टैटू बनाया हुआ है. ये टैटू उनके पेट तक फैला हुआ है. कई लोगों को इसके पीछे की कहानी नहीं पता होगी. लैसनर ने इस बार खुद इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में Spittin Chiclets पॉडकास्ट में ब्रॉक लैसनर नज़र आए. वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने अपने तलवार वाले टैटू को लेकर कहा, “मैं स्कॉटसडेल, एरिजोना में बुरी तरह नशे में था. मैं NFL के लिए ट्रेनिंग कर रहा था. मेरा अभी-अभी मोटरसाइकिल एक्सीडेंट भी हुआ था. मैं बुरी तरह टूट गया था. मैं मुश्किलों से गुजर रहा था. सड़क के दूसरी साइड एक बाइकर बार के सामने टैटू की दुकान थी. मैंने वहां पर ये टैटू बना लिया. मुझे पता भी नहीं था कि मैंने ये बनाया है. मैं अगले दिन उठा और सोचने लगा कि ये क्या है. इसके पीछे का मतलब ये था कि मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं दीवार से पीठ सटाकर खड़ा हूं और किसी ने मेरी गर्दन पर तलवार या चाकू रख दिया हो. मैंने वहां जाकर कहा कि चलो मेरी छातीज पर एक बड़ी तलवार रख दो”.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने फ्यूचर को लेकर दिया अपडेट

ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में लंबे समय बाद WWE में वापसी की. लैसनर ज्यादा समय तक कंपनी में नहीं रहने वाले हैं. उन्होंने बता दिया है कि वो कुछ ही समय के लिए आए हैं. द बीस्ट ने कहा, “मैं अपने बच्चों के पेट पालने के लिए वापस काम पर लौटा हूं. आप सभी मेरा किराने का बिल देख सकते हैं .मैंने सालों पहले कंपनी छोड़ दी थी. मैं कुछ ही समय के लिए वापस आया हूं. इस वजह से मैं अपने जीवन में मिले सभी अवसरों के लिए वास्तव में आभारी हूं”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ