WrestleMania 42 से पहले WWE को अचानक मिल गया नया चैंपियन, दखलअंदाजी से फेमस स्टार के टाइटल रन का अंत

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलीं. सैमी ज़ेन को शो में सफलता मिली. वो अब नए यूएस चैंपियन बन गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने मुकाबले में कैसा प्रदर्शन किया.

WWE

WWE को मिला नया चैंपियन

New Champion Crowned: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बहुत कम समय रह गया है. फैंस को इससे पहले तगड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. वीकली शो में बहुत बदलाव हो रहे हैं. इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा. सैमी ज़ेन नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने कार्मेलो हेज को हराकर टाइटल जीता. कंपनी ने एक बार फिर मेगा इवेंट से पहले सैमी को पुश दिया है. सबसे बड़ी बात है कि WrestleMania 42 में अब सैमी बतौर चैंपियन जाएंगे. ये उनके लिए खुशी की बात है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

कार्मेलो हेज ने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया. वो फाइटिंग चैंपियन रहे. SmackDown में इस हफ्ते उन्होंने चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया. सैमी ने उनके चैलेंज को स्वीकार किया. मैच देखने के लिए रिंगसाइड में ट्रिक विलियम्स भी मौजूद थे. आप जानते हैं कि विलियम्स और सैमी के बीच कुछ हफ्तों से पंगा चल रहा है. सैमी और हेज ने बहुत ही बढ़िया मैच फैंस को दिया. दोनों के तगड़े मूव्स पर फैंस ने खूब तालियां बजाईं. विलियम्स ने मुकाबले में गलती से हेज के ऊपर अटैक कर दिया. सैमी ने ट्रिक को किक मारकर धराशाई कर दिया. अंत में सैमी ने हेज को हैलुवा किक लगाकर पिन किया और मैच जीत लिया. इस तरह वो अब कंपनी के नए यूएस चैंपियन बन गए हैं.

विज्ञापन

कार्मेलो हेज ने कब जीता था टाइटल?

कार्मेलो हेज ने पिछले साल 19 दिसंबर को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में अपने करियर में पहली बार यूएस चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने इल्जा ड्रेगनोव को मात दी थी. हेज का टाइटल रन बढ़िया रहा. वो 91 दिन तक चैंपियन रहे. इस दौरान लगातार उन्होंने ओपन चैलेंज दिया. खैर सैमी ज़ेन ने अपने करियर में दूसरी बार यूएस टाइटल जीता है. अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन आगे कैसा रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ