WWE SmackDown रिजल्ट्स, 27 मार्च, 2026: Roman Reigns का दोस्त बना नया चैंपियन, Randy Orton ने फिर मचाई तबाही

WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में बहुत बड़ा मैच इस बार हुआ. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE SmackDown Results

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल अंत हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. तगड़े सैगमेंट भी देखने को मिले. टॉप स्टार्स का जलवा देखने को मिला. मेन इवेंट में एक बार फिर बवाल मचा. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स को लेकर अपनी बात रखी. ऑर्टन ने साफ कर दिया कि वो अब 15वें टाइटल के बारे में सोच रहे हैं. रैंडी ने बताया कि आगे जो भी होगा उसके लिए वो जिम्मेदार नहीं रहेंगे. मैट कार्डोना ने एंट्री की. उन्होंने आते ही रैंडी के सिर पर माइक से मारकर नीचे गिरा दिया.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला बैला ट्विंस के साथ हुआ. रिंगसाइड में वुमेंस टैग टीम चैंपियन लैश लीजेंड और नाया जैक्स भी मौजूद थीं. मुकाबला तगड़ा रहा. निकी और ब्री बैला ने जीत हासिल की. लीजेंड की दखलअंदाजी की वजह से बैला ट्विंस ने जीत दर्ज की. मैच के बाद नाया और लैश ने सभी की हालत खराब की. बेली और लायरा वैल्किरिया ने आकर नाया और लैश को रिंग से बाहर किया.

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल पर निशाना साधा. उन्होंने मीचीन और बी-फैब को लेकर भी बयान दिया. रिप्ली ने बताया कि इन दोनों को स्तर गिर गया है. रिप्ली ने कहा कि वो नई वुमेंस चैंपियन बनेंगी. कार्गिल ने मीचीन और बी-फैब के साथ एंट्री की. रिप्ली का मुकाबला बी-फैब के साथ हुआ. इस मैच में कार्गिल की दखलअंदाजी से डिस्क्वालिफिकेशन से रिप्ली ने जीत दर्ज की. कार्गिल ने अंत में अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर रिप्ली की हालत खराब की.

विज्ञापन

जेली रोल का मैच

जेली रोल का मुकाबला किट विल्सन के साथ हुआ. दोनों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला. अंत में रोल ने जीत हासिल की. उन्होंने पहली बार सिंगल्स मैच में जीत दर्ज की. रोल ने अपने बेटे के साथ रिंग में जश्न मनाया.

यूएस चैंपियनशिप मैच

कार्मेलो हेज ने रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. इनके एक्शन की फैंस ने खूब तारीफ की. रिंगसाइड पर ट्रिक विलियम्स भी मौजूद थे. मैच में उन्होंने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने गलती से हेज के ऊपर हमला कर दिया. सैमी ने किक मारकर ट्रिक को धराशाई किया. सैमी ने अंत में हेज को हैलुवा किक लगाई और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

जेकब फाटू का सैगमेंट

जेकब फाटू ने कहा कि उनकी बॉडी की हालत बहुत खराब है और इसके जिम्मेदार ड्रू मैकइंटायर हैं. फाटू ने मैकइंटायर के ऊपर खूब आरोप लगाए. मैकइंटायर ने एंट्री की. उन्होंने फाटू को क्रिमिनल कहा. निक एल्डिस ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि दोनों आज रात नहीं लड़ सकते हैं. उन्होंने दोनों के बीच एक मैच तय कर दिया. रेसलमेनिया 42 में फाटू और मैकइंटायर के बीच Unsanctioned मैच होगा.

टिफनी स्ट्रेटन का मैच

टिफनी स्ट्रेटन का मैच जूलिया के साथ हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी. मैच में कियाना जेम्स ने भी दखलअंदाजी की. अंत में जूलिया ने मुकाबले में जीत हासिल की.

विज्ञापन

मेन इवेंट

रैंडी ऑर्टन का मुकाबला मैट कार्डोना के साथ हुआ. रैंडी ने शुरुआत से ही कार्डोना के ऊपर हमला किया. उन्होंने मैट के हाथ को खूब निशाना बनाया. रैंडी ने मैट को आसानी से आरकेओ के जरिए हराया. मैट बिल्कुल भी ऑर्टन को टक्कर नहीं दे पाए. कोडी रोड्स ने एरीना से धमाकेदार वापसी की. रैंडी ने रिंग में सिक्योरिटी पर हमला किया. निक एल्डिस सिक्योरिटी के साथ कोडी को समझाने बाहर आए. रैंडी और कोडी के बीच ब्रॉल हुआ. दोनों ने सिक्योरिटी पर भी अटैक किया. रिंग में अफरातफरी मच गई. कोडी का दबदबा देखने को मिला. अंत में ऑर्टन ने जेली रोल को आरकेओ देकर उन्हें धराशाई किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ