हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'WWE की नौकरी से दुखी', 25 साल की उम्र में फेमस स्टार ने छोड़ी कंपनी, चौंकाने वाली वजह बताकर मचाया हड़कंप!

हाल ही में एक फेमस स्टार ने WWE को छोड़ने का फैसला लिया. अब उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि ये फैसला किस वजह से लिया गया.

विज्ञापन
पूर्व WWE स्टार का बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

Former WWE Star: 2026 अभी तक WWE के लिए शानदार रहा है. कुछ चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिली हैं. रेसलर्स का कंपनी में आने-जाने का सिलसिला जारी है. अप्रैल में WWE ने कई रेसलर्स को रिलीज कर दिया था. बाद में कुछ ने खुद ही कंपनी से जाने का फैसला लिया. ये चीज थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में एक फेमस वुमेंस स्टार ने WWE का अलविदा कह दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है. सबसे बड़ी बात है कि 25 साल की उम्र में ही उन्होंने WWE जैसी टॉप कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है.

पूर्व WWE स्टार ने दी बड़ी जानकारी

हाल ही में एक खबर आई कि WWE के NIL के तहत साइन की गई एथलीट मैसिन हॉलीडे ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया है. उन्होंने अपना असली नाम डार्सी सिमोन या डार्सी खान कर दिया. ये भी खबर आई कि उन्होंने WWE को छोड़ दिया. वो 2023 से WWE के साथ जुड़ी हुई थीं. इसके बाद उन्होंने Evolve में भी कम्पीट किया. अब हॉलीडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कंपनी छोड़ने के बारे में बता दिया. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया.

हॉलीडे ने कहा,”मैं अपनी नौकरी से दुखी थीं. मैं डिप्रेशन में आ गई थी. मैं खुद को ही भूल गई थी. हालत इतनी खराब थी कि शीशे में खुद को देखकर भी पहचान नहीं पाती थी कि मैं कौन हूं. मैं महीनों तक लगातार रोती रही. मैं लंबे समय तक ऐसी जगह पर फंसी रही जहां मुझे नहीं होना चाहिए था. जिस दिन मैंने नौकरी छोड़ी तब ऐसा लगा कि मेरे कंधों से दुनिया भर का बोझ उतर गया हो”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 9 साल बाद WWE रिंग में सिंगल मैच लड़ेगा ये रेसलर, इंग्लैंड की धरती पर मचेगा तगड़ा बवाल!

मैसिन हॉलीडे का करियर लंबा नहीं चला

मैसिन हॉलीडे की उम्र अभी 25 साल है. इतनी कम उम्र में उन्होंने बहुत बड़ा फैसला लिया है. ऐसा लगता है कि वो अपने काम से खुश नहीं थी. हो सकता है कि उन्हें कोई और दिक्कत हुई थी. हॉलीडे की बहुत जल्द NXT में एंट्री हो सकती थी. उन्होंने कई बार खुद को साबित किया था. ट्रिपल एच के एरा में उन्हें पुश भी मिल सकता था. फिलहाल ऐसा लगता है कि वो अपना रेसलिंग करियर आगे बढ़ाने के मूड में नहीं हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी, FIFA World Cup 2026 में स्कॉटलैंड, WWE के खूंखार रेसलर का उमड़ा प्यार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola