अवनीत कौर से जन्नत जुबैर तक, बचपन में ही स्टार बन गई थीं TV की ये 5 एक्ट्रेसेस; देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

TV Actresses Became Stars in Childhood: टीवी की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बचपन में ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेसेस काफी एक्टिव हैं. फैंस को भी इन एक्ट्रेसेस की एक्टिंग काफी अच्छी लगी. चलिए जानते हैं आखिर लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

TV Actresses Became Stars in Childhood
1 / 6
टीवी की ये एक्ट्रेसेस बचपन में ही बन गई थीं स्टार (Pic Credit- Instagram)

TV Actresses Became Stars in Childhood: टीवी की 5 एक्ट्रेसेस हैं जो बचपन में ही स्टार बन गई थीं. इन एक्ट्रेसेस ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं आज भी ये एक्ट्रेसेस ऑडियंस के दिलों पर छाई हुई हैं. इनमें अवनीत कौर से लेकर जन्नत जुबैर तक शामिल हैं. वहीं इनमें से कुछ एक्ट्रेस तो ऐसी भी हैं जो टीवी शोज के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

अवनीत कौर

अवनीत कौर2 / 6

अवनीत कौर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. 'डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप्स', 'क्राइम पेट्रोल', 'चंद्र नंदिनी' और 'अलादीन - नाम तो सुना होगा' जैसे शोज में काम कर एक्ट्रेस ने ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली थी. वहीं एक्ट्रेस 'मर्दानी' फिल्म में भी नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

विज्ञापन

जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर3 / 6

जन्नत जुबैर भी बचपन में शोज में काम कर अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बना चुकी हैं. एक्ट्रेस 'काशी - अब ना रहे तेरा कागज कोरा', 'फुलवा' , 'भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप'  और 'तू आशिकी' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ऑडियंस को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फोटोज के जरिए शेयर करती रहती हैं.

अनुष्का सेन

अनुष्का सेन4 / 6

अनुष्का सेन ने 'बालवीर' और 'झांसी की रानी' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. इन शोज से अनुष्का सेन हर किसी के दिलों पर छा गई थीं. वहीं अब एक्ट्रेस कोरियन मूवीज में भी काम कर रही हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी अनुष्का सेन काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं. वहीं एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज 'है जुनून! ड्रीम. डेयर. डोमिनेट.' में भी नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

अविका गौर

अविका गौर5 / 6

अविका गौर ने 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था. इस शो से अविका इतनी फेमस हुई थीं कि हर कोई उनकी तारीफ करता था. वहीं इस किरदार ने उन्हें बचपन में ही टीवी का स्टार बना दिया था. इसके बाद एक्ट्रेस 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं और इस शो ने भी उन्हें एक नई पहचान दी. हाल ही में एक्ट्रेस को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया.

हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी6 / 6

हंसिका मोटवानी भी बचपन में ही स्टार बन गई थीं. एक्ट्रेस ने 'शाका लाका बूम-बूम' से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'कोई मिल गया' में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं. इस फिल्म के बाद हंसिका मोटवानी को नई पहचान मिली थी. इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन