9 साल बाद WWE रिंग में सिंगल मैच लड़ेगा ये रेसलर, इंग्लैंड की धरती पर मचेगा तगड़ा बवाल!

WWE के एक फेमस स्टार ने रेसलमेनिया 42 में धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद से उन्होंने टैग टीम मैच में ही हिस्सा लिया है. अब लंबे समय बाद उनका सिंगल्स मैच SmackDown के आगामी एपिसोड में होने वाला है.

WWE

WWE स्टार का होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Paige First Official Singles Match: WWE रेसलमेनिया 42 में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला था. वहां पर दिग्गज पेज ने धमाकेदार वापसी की थी. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. सबसे बड़ी बात है कि पेज ने ब्री बैला के साथ मिलकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों को तगड़ा पुश दिया गया. पेज इसके बाद से टीवी पर लगातार बनी हुई हैं. उन्होंने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता है. पेज ने अभी तक एक भी सिंगल मैच नहीं लड़ा है. अब वो 9 साल के लंबे इंतजार के बाद पहला सिंगल मैच WWE रिंग में लड़ने वाली हैं.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार पेज का होगा बड़ा मैच

पेज और ब्री बैला दोनों Raw और SmackDown में काम कर रही हैं. ब्लू ब्रांड में इनकी राइवलरी द फैटल इन्फ्लुएंस ग्रुप से चल रही है. इस ग्रुप में जेसी जेन, फॉलन हेनली और लेडी रीड हैं. हाल ही में पेज और बैला ने हेनली और रीड को हराया था. इसके बाद से फैटल इन्फ्लुएंस काफी गुस्से में है. तीनों स्टार्स बदला लेने के लिए तैयार हैं. पिछले हफ्ते SmackDown में जेसी ज़ेन ने बैकस्टेज प्रोमो दिया. उन्होंने कहा कि वो ब्री और पेज से तंग आ चुके हैं. उन्होंने हेनली और रीड की हार पर भी बयान दिया. जेसी ने इसके बाद इस हफ्ते लंदन में होने वाले SmackDown के एपिसोड में पेज को वन-ऑन-वन मुकाबले के लिए चुनौती पेश की. जेसी ने कहा कि वो पेज को शर्मिंदा करने के लिए तैयार हैं. पेज ने भी ज्यादा देरी नही की. उन्होंने तुरंत ही ज़ेन की चुनौती की स्वीकार कर लिया.

विज्ञापन

लंबे समय बाद होगा पेज का सिंगल मैच

WWE में करीब 9 साल बाद पेज सिंगल मैच लड़ने जा रही है. ये उनके लिए बहुत खास है क्योंकि ब्लू ब्रांड का शो उनकी कंट्री इंग्लैंड में होने वाला है. पेज ने अंतिम सिंगल मैच 4 दिसंबर 2017 को Raw के एपिसोड में साशा बैंक्स के खिलाफ लड़ा था. अब पेज के सामने जेसी जेन की चुनौती है. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस मुकाबले में दखलअंदाजी भी हो सकती है. देखना होाग कि अंत में कौन बाजी मारेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ