कुकर में चावल बनाते समय हो गए चिपचिपे? फेंकें नहीं, इस आसान तरीके से करें ठीक
क्या आपने भी चावल बनाते वक्त पानी ज्यादा डाल दिया है, जिस कारण चावल चिपचिपे और गीले हो गए हैं? आइए जानते हैं बिना फेंके कैसे इस समस्या को ठीक किया जा सकता है.

घर में चावल बनाते समय कभी-कभी पानी का अंदाजा गलत हो जाता है और पकने के बाद चावल जरूरत से ज्यादा गीले या चिपचिपे हो जाते हैं. ऐसे में आमतौर पर लोग उन्हें फेंक देते हैं, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
पहले चावल से पानी निकालें
2 / 7अगर कुकर खोलने पर चावल के नीचे पानी जमा दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले उसे अलग कर दें. चावल को सावधानी से छलनी में निकालकर पानी छान लें. ध्यान रखें कि बहुत नरम चावलों को ज्यादा हिलाने से दाने टूट सकते हैं.
ओवन की भी ले सकते हैं मदद
3 / 7आपके घर में अगर ओवन मौजूद है तो इसकी मदद से भी चावल में मौजूद नमी घटाई जा सकती है. ओवन को करीब 175 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके चावल को बेकिंग ट्रे में फैलाएं और लगभग 10 मिनट तक गर्म करें. जरूरत हो तो थोड़ी देर या कम रख सकते हैं.
प्लेट या ट्रे में फैलाएं
4 / 7अगर चावल हल्के गीले हैं, तो उन्हें एक बड़ी प्लेट या ट्रे में पतली परत में फैला दें, इससे भी चावल ठीक हो सकते हैं. ऐसा करने से भाप बाहर निकलती है और नमी धीरे-धीरे कम होती है.
धीमी आंच पर चावल को रखें
5 / 7अगर चावल में अलग से पानी नहीं है, लेकिन वे काफी गीले हैं, तो उन्हें चौड़े पैन या बर्तन में निकालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट तक गर्म करें. इससे चावल में मौजूद अतिरिक्त नमी कम होने लगेगी.
बहुत ज्यादा गल जाए, तो क्या करें?
6 / 7अगर चावल इतने ज्यादा गल गए हैं कि उन्हें दोबारा खिला-खिला बनाना मुश्किल है, तो उन्हें किसी दूसरी डिश में इस्तेमाल करें. इनसे टिक्की या पकौड़े बनाए जा सकते हैं.
खिचड़ी में भी कर सकते हैं इस्तेमाल
7 / 7बहुत नरम चावल को फेंकने के बजाय सूप को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं अगर चावल काफी गल चुके हैं, तो उन्हें खिचड़ी जैसी डिश भी बनाई जा सकती है. इससे खराब हुए चावल का दोबारा इस्तेमाल हो जाएगा. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: नवरात्रों में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.