12 साल बाद Triple H के एरा में WWE में वापसी के लिए तैयार हुआ फेमस रेसलर, फैंस को जल्द मिल सकता है तोहफा

WWE में मौजूदा समय में जबरदस्त काम चल रहा है. ट्रिपल एच के एरा में हर कोई वापसी करना चाहता है. अब एक फेमस स्टार ने वापसी की बात कही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो कंपनी में वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

WWE

फेमस स्टार की होगी वापसी

विज्ञापन

Former WWE Star: 2022 में WWE में ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड का पद संभाला. इसके बाद से अभी तक कई चीजों में बदलाव हो गया है. कंपनी का बिजनेस सातवें आसमान पर पहुंच गया है. सबसे बड़ी बात है कि यंग स्टार्स को मौका दिया जा रहा है. इस बीच कई दिग्गजों ने भी रिंग में वापस आकर अपना दम दिखाया. गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गज रिटायर भी हो गए हैं. खैर अब एक स्टार ने 12 साल बाद WWE में वापसी की इच्छा जताई है.

पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

कैटलिन ने WWE में डिवाज़ डिवीजन में बहुत अच्छा किया था. वो चैंपियन भी रहीं. उन्होंने अपने छोटे से करियर में खूब वाहवाही लूटी. कैटलिन ने कहा है कि अगर उन्हें कंपनी द्वारा बुलाया जाएगा, तो वो जरूर रिटर्न करेंगी. कैटलिन ने जनवरी 2014 में WWE को छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने कुछ टाइम तक इंडपेंडेंट सर्किट में भी काम किया. हाल ही में Rewind Recap Relive को कैटलिन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे WWE में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, “मैं WWE में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मैं पहले से ही कुछ समय से इसके लिए तैयारी कर रही हूं”.

विज्ञापन

रॉयल रंबल में हो सकती है वापसी

कैटलिन ने WWE में वापसी की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है. ट्रिपल एच की नजरें भी उनके ऊपर होंगी. कैटलिन अगर कंपनी में आ गईं तो वुमेंस डिवीजन और मजबूत हो सकता है. अगले साल रॉयल रंबल में उनकी वापसी हो सकती है. वो वुमेंस रंबल मैच में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं. कंपनी ऐसा करती है, तो ये बहुत ही बढ़िया कदम साबित होगा. देखना होगा कि द गेम उनकी वापसी कराएंगे या नहीं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ