WWE Clash In Italy 2026 में होगा बहुत बड़ा उलटफेर, इन 2 स्टार्स के सिर सज सकता है वर्ल्ड चैंपियनशिप का ताज
WWE Clash In Italy 2026 में फैंस को धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. बड़े चैंपियनशिप मैच भी तय किए गए हैं. इटली की धरती पर बवाल होना पक्का है. एक दिग्गज ने अब बताया कि कौन-कौन से टाइटल में बदलाव हो सकता है.

WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने क्या कहा?
2 / 6Notsam Wrestling पॉडकास्ट में WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने Clash In Italy 2026 को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इटली में होने वाले इवेंट में दो टाइटल में बदलाव होंगे. गुंथर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतेंगे और सोल रुका वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतेंगी."
ब्रॉक लैसनर को लेकर भी आया बयान
3 / 6WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने ब्रॉक लैसनर और रिया रिप्ली को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जेड कार्गिल को रिया रिप्ली हरा देंगी. वहीं ओबा फेमी के खिलाफ ब्रॉक लैसनर की जीत होगी. इटली में होने वाले क्लैश में ये ही होने वाला है.”
रोमन रेंस की भी होगी जीत
4 / 6Clash In Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. सैम रॉबर्ट्स का कहना है कि रेंस इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेंगे. रोमन ने बैकलैश में भी फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था.
सोल रुका को मिलेगा पुश
5 / 6सोल रुका बतौर फ्यूचर स्टार काम कर रही हैं. हाल ही में उन्हें Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया गया है. उनकी टक्कर सीधे बैकी लिंच से हो रही है. इसका मतलब है कि सोल को अब तगड़ा पुश मिल सकता है. वो बैकी के टाइटल रन का अंत कर सकती हैं.
कोडी रोड्स को लगेगा झटका
6 / 6कोडी रोड्स के खिलाफ गुंथर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इस बार कोडी को बड़ा झटका लग सकता है. उन्हें अपने टाइटल से हाथ धोना पड़ सकता है. ट्रिपल एच एक बार फिर गुंथर के ऊपर भरोसा जता सकते हैं. इस वजह से ही उन्हें SmackDown का हिस्सा भी बनाया गया है.
.png)