5 WWE स्टार्स जो Clash In Italy 2026 के बाद छुट्टी पर जा सकते हैं, क्या Brock Lesnar हो जाएंगे रिटायर?

WWE Clash In Italy 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. इटली की धरती पर बड़े स्टार्स जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ स्टार्स इस शो के बाद छुट्टी पर भी जा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash In Italy 2026

WWE Clash In Italy 2026 बहुत ही जोरदार होने वाला है. फैंस को इस बार बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. इटली में पहली बार WWE द्वारा पीएलई का आयोजन कराया जा रहा है. इस कारण से भी सभी उत्साहित हो रहे हैं. कंपनी ने कुल पांच मुकाबले शो के लिए बुक किए हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं Clash In Italy 2026 में बवाल के बाद छुट्टी पर जा सकते हैं. इन्हें कुछ समय के लिए आराम दिया जा सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स2 / 6

कोडी रोड्स का WWE Clash In Italy 2026 में गुंथर के साथ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. फैंस इस मैच के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कोडी इस बार अपना टाइटल गंवा सकते हैं. कोडी इसके बाद ब्रेक पर जा सकते हैं. वो पिछले कुछ सालों से लगातार कंपनी में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 3 / 6

WWE Clash In Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. दोनों के बीच रीमैच होगा. इस मुकाबले में तगड़ा बवाल होगा. हाल ही में लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी की है. Clash In Italy 2026 के बाद लैसनर भी ब्रेक पर जा सकते हैं. हो सकता है कि वो रिटायर हो जाएं.

बैकी लिंच

बैकी लिंच4 / 6

पिछले कुछ समय से बैकी लिंच भी लगातार टीवी पर काम कर रही हैं. WWE Clash In Italy 2026 में बैकी अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ डिफेंड करेंगी. रिपोर्ट के मुताबिक रुका नई चैंपियन बन सकती हैं. इस शो के बाद बैकी कुछ महीने के लिए ब्रेक पर जा सकती हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू5 / 6

WWE Clash In Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. हाल ही में लिवरपूल में हुए लाइव इवेंट में फाटू को चोट लगी थी. Clash In Italy 2026 के बाद फाटू भी चोट को सही करने के लिए ब्रेक ले सकते हैं.

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल6 / 6

जेड कार्गिल भी पिछले कुछ समय से लगातार काम कर रही हैं. WWE Clash In Italy 2026 में रिया रिप्ली और कार्गिल के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. उम्मीद के मुताबिक रिया अपने टाइटल को डिफेंड कर लेंगी. इसके बाद कार्गिल भी ब्रेक पर जा सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन