हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/'Roman Reigns को हराकर 17वां टाइटल जीतने वाला था', WWE दिग्गज John Cena का चौंकाने वाला खुलासा, Brock Lesnar को ठहराया दोषी!
WWE
‘Roman Reigns को हराकर 17वां टाइटल जीतने वाला था’, WWE दिग्गज John Cena का चौंकाने वाला खुलासा, Brock Lesnar को ठहराया दोषी!
जॉन सीना ने WWE में पिछले साल अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. सीना ने अब खुलासा किया है कि ये काम पहले ही होने वाला है. सीना ने इस बार पूरी कहानी फैंस को सुनाई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
John Cena: 2025 में WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. उन्होंने रिक फ्लेयर को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. सीना ने लंबे समय बाद टाइटल जीता. खैर अब सीना ने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि वो पहले ही 17वीं चैंपियनशिप जीतने वाले थे, लेकिन कंपनी ने प्लान को रद्द कर दिया.
WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान
जॉन सीना ने खुलासा किया कि उन्हें SummerSlam 2021 में रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सीना ने कहा कि ब्रॉक लैसनर की वापसी की वजह से मैच का नतीजा बदलना पड़ा. No-Contest Wrestling को हाल ही में सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. सीना ने वहां पर कहा, “आखिरी समय में हमने एक गेस्ट को बुलाया था. वो मैच खत्म होने के बाद आए. ब्रॉक लैसनर. उस दिन शाम पांच बजे तक ब्रॉक को बुक नहीं किया गया था. मैं 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाला था. हम किसी क बुलाकर मैच दोबारा शुरू करने वाले थे. ये क्रिएटिव था. जिस तरह हमने मैच का आयोजन किया था, उससे हम एक तगड़ा मुकाबला देने वाले थे. सब कुछ दांव पर लगा दिया गया था. ढेर सारे फिनिशर क्योंकि मैं जीतने वाला था. अंतिम समय में ब्रॉक लैसनर का आना कंफर्म हो गया थ. क्रिएटिव टीम ने कहा कि हम अंत बदल रहे हैं. मैंने इसके बाद रोमन रेंस और पॉल हेमन से मैंने बात की”.
जॉन सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को Saturday Night's Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. द रिंग जनरल गुंथर से उनका सामना हुआ था. गुंंथर और सीना के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में गुंथर ने सीना को टैपआउट के जरिए हार दी. सीना की हार पर फैंस काफी निराश दिखे. कई लोगों ने कहा कि सीना को उनके अंतिम मैच में जीत मिलनी चाहिए थी. सीना अब कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे.
John Cena: 2025 में WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. उन्होंने रिक फ्लेयर को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. सीना ने लंबे समय बाद टाइटल जीता. खैर अब सीना ने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि वो पहले ही 17वीं चैंपियनशिप जीतने वाले थे, लेकिन कंपनी ने प्लान को रद्द कर दिया.
WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान
जॉन सीना ने खुलासा किया कि उन्हें SummerSlam 2021 में रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सीना ने कहा कि ब्रॉक लैसनर की वापसी की वजह से मैच का नतीजा बदलना पड़ा. No-Contest Wrestling को हाल ही में सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. सीना ने वहां पर कहा, “आखिरी समय में हमने एक गेस्ट को बुलाया था. वो मैच खत्म होने के बाद आए. ब्रॉक लैसनर. उस दिन शाम पांच बजे तक ब्रॉक को बुक नहीं किया गया था. मैं 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाला था. हम किसी क बुलाकर मैच दोबारा शुरू करने वाले थे. ये क्रिएटिव था. जिस तरह हमने मैच का आयोजन किया था, उससे हम एक तगड़ा मुकाबला देने वाले थे. सब कुछ दांव पर लगा दिया गया था. ढेर सारे फिनिशर क्योंकि मैं जीतने वाला था. अंतिम समय में ब्रॉक लैसनर का आना कंफर्म हो गया थ. क्रिएटिव टीम ने कहा कि हम अंत बदल रहे हैं. मैंने इसके बाद रोमन रेंस और पॉल हेमन से मैंने बात की”.
जॉन सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. द रिंग जनरल गुंथर से उनका सामना हुआ था. गुंंथर और सीना के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में गुंथर ने सीना को टैपआउट के जरिए हार दी. सीना की हार पर फैंस काफी निराश दिखे. कई लोगों ने कहा कि सीना को उनके अंतिम मैच में जीत मिलनी चाहिए थी. सीना अब कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे.