---विज्ञापन---

WWE

 WWE Royal Rumble 2026 में AJ Styles के रिटायरमेंट पर John Cena हुए भावुक, दिया दिल छू लेने वाला संदेश

WWE Royal Rumble 2026 में गुंथर के खिलाफ तगड़े मुकाबले में हारने के बाद एजे स्टाइल्स रिटायर हो गए हैं. मैच की शर्त के अनुसार उन्हें फैसला लेना पड़ा. स्टाइल्स के रिटायरमेंट पर दिग्गज जॉन सीना का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 1, 2026 13:45
जॉन सीना का बड़ा बयान

John Cena: WWE Royal Rumble 2026 में गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच सिंगल्स मैच हुआ. दोनों ने बहुत ही बेहतरीन मैच फैंस को दिया. मैच में बड़ी शर्त भी रखी हुई थी. अगर स्टाइल्स हारेंगे तो फिर वो रिटायर हो जाएंगे. स्टाइल्स ने गुंथर के स्लीपर होल्ड लॉक से बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. द रिंग जनरल ने स्टाइल्स को बेहोश कर दिया. इस तरह स्टाइल्स को हार मिली. उन्हें रिटायर होना पड़ा. स्टाइल्स के रिटायरमेंट पर WWE दिग्गज जॉन सीना की भी भावुक प्रतिक्रिया सामने आई है.

जॉन सीना ने क्या कहा?

जॉन सीना और एजे स्टाइल्स रिंग में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. दोनों की दोस्ती भी बैकस्टेज काफी अच्छी है. सीना और स्टाइल्स एक-दूसरे का खूब सम्मान करते हैं. सीना का भी WWE में अंतिम मैच पिछले साल गुंथर के साथ ही हुआ था. स्टाइल्स के रिटायरमेंट पर सीना ने सोशल मीडिया पर कहा, ”फिनोमिनल कहना भी बहुत कम होगा. सम्मान कमाया जाता है. एजे स्टाइल्स से ज्यादा सम्मान का पात्र शायद ही दूसरा कोई होगा. रेसलिंग के लिए जो आपने किया है, उसके लिए आपका धन्यवाद. उन सभी की तरफ से जिन्होंने आपको देखा है. उस सभी की ओर से धन्यवाद जिन्हें आपके साथ रिंग शेयर करने का सौभाग्य मिला है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE Royal Rumble 2026 किया ‘बर्बाद’, इन 4 बड़ी गलतियों से फैंस का तोड़ा दिल!

---विज्ञापन---

एजे स्टाइल्स और जॉन सीना के बीच कब हुआ था अंतिम मैच?

पिछले साल WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा था. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया था, जिनमें से एक एजे स्टाइल्स भी थे. दोनों के बीच Crown Jewel 2025 में धमाकेदार मैच हुआ था. स्टाइल्स और सीना ने मुकाबला जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी थी. अंत में बड़ी मुश्किल से सीना को जीत मिली. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था. खैर अब स्टाइल्स के रिटायरमेंट पर सीना का दिल भी टूट गया है.

ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में रहस्यमयी हमलावर का आतंक, फ्यूचर स्टार को स्टॉम्प से किया ढेर, Paul Heyman के उड़े होश

First published on: Feb 01, 2026 01:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.