WWE Royal Rumble 2026 में रहस्यमयी हमलावर का आतंक, फ्यूचर स्टार को स्टॉम्प से किया ढेर, Paul Heyman के उड़े होश

ब्रॉन ब्रेकर के लिए WWE Royal Rumble 2026 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. शुरुआत में उनके ऊपर रिंग के बाहर किसी ने अचानक हमला कर दिया. इसके बाद ओबा फेमी ने उन्हें आसानी से बाहर कर दिया. जानिए पूरा मामला क्या है.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 एक ऐसी चीज देखने को मिली, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. मेंस रॉयल रंबल मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे थे. WWE के फ्यूचर स्टार ब्रॉन ब्रेकर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. दूसरे नंबर पर उन्होंने एंट्री की, लेकिन वो रहस्यमयी हमलावर का शिकार हो गए. ब्रेकर के ऊपर ऐसा हमला हुआ कि वो रंबल मैच से बाहर हो गए. ब्रेकर की हालत देखकर सभी हैरानी में आ गए थे.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में ब्रॉन ब्रेकर का बुरा हाल

ब्रॉन ब्रेकर मौजूदा समय में द विज़न ग्रुप को लीड कर रहे हैं. उनके ऊपर पॉल हेमन का हाथ है. विज़न के अन्य सदस्यों ने कहा था कि वो ब्रेकर को रंबल मैच का विजेता बनाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देंगे. मामला कुछ उल्टा ही हो गया. दूसरे नंबर पर जब ब्रेकर मेंस रॉयल रंबल मैच में आए, तब लगा था कि मुकाबले में उनका दबदबा देखने को मिलेगा. ब्रेकर के साथ पॉल हेमन ने भी एंट्री की. रिंग में पहुंचने से पहले ही ब्लैक हुडी पहने एक शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया. शख्स ने ब्रेकर को स्टील स्टेप्स पर पटका. इसके बाद किक और स्टॉम्प लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. इतनी ही नहीं हमलावर ने ब्रेकर को रिंग के अंदर डाल दिया. वहां पर ओबा फेमी ने तुरंत ही उन्हें एलिमिनेट कर दिया. ब्रेकर को गंदी हालत में देखकर पॉल हेमन के भी होश उड़ गए थे.

विज्ञापन

कौन हो सकता है रहस्यमयी हमलावर?

अब रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर किसने हमला किया. WWE और ट्रिपल एच की बुकिंग पर भी सवाल खड़े होंगे. ब्रेकर के साथ ऐसा करके कहीं ना कहीं आगे जाकर कंपनी को नुकसान हो सकता है. ब्रेकर ने पिछले एक साल में बहुत बढ़िया काम किया. ब्रेकर के ऊपर हमला करने वाले शख्स द विज़न ग्रुप से भी हो सकता है. लोगन पॉल ये काम कर सकते हैं. सीएम पंक का नाम भी लिस्ट में है. उनकी भी ब्रेकर के साथ दुश्मनी रही है. आने वाले कुछ हफ्तों में चीजें पूरी तरह से क्लियर हो जाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ