हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Raw में हुए थे चारों खाने चित, अब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने भरी हुंकार, लेंगे Roman Reigns का बदला!

जे उसो और रोमन रेंस की हालत खराब हो गई है। अब जे ने हुंकार भरी है और कड़े शब्दों में ब्रॉन ब्रेकर-ब्रॉन्सन रीड को धमकी दे दी है। उन्होंने रोमन रेंस के जूते वापस लेने की भी बात कही है।

विज्ञापन
रोमन रेंस और जे उसो साथ आएंगे नजर (Image via WWE.com)

Jey Uso Vows Revenge: WWE Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने बवाल मचाया। उन्होंने रेड ब्रांड के अंत में रोमन रेंस और जे उसो को चारों खाने चित कर दिया। यह देखकर फैंस एकदम हैरान थे। हालांकि, अब जे उसो ने हुंकार भरी है और पॉल हेमन के साथियों से बदला लेने का दावा किया है। खास बात यह भी है कि रोमन रेंस के जूते ब्रॉन्सन रीड चोरी करके अपने साथ ले गए।

जे उसो ने Raw के बाद भरी हुंकार

जे उसो ने Raw के समापन के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो रोमन रेंस के जूते वापस लेकर रहेंगे और साथ मिलकर परिवार की तरह काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को धमकी दे डाली। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हम उन्हें (जूते) वापस हासिल कर लेंगे और खून का बदला लेंगे। ब्रॉन और ब्रॉन्सन की भी हालत खराब होगी।’

WWE Raw में रोमन रेंस और जे उसो की हालत हुई खराब

Raw में जे उसो और ब्रॉन्सन रीड के बीच मैच DQ से खत्म हुआ। ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने इसके बाद जे पर हमला किया। उनके भाई रोमन रेंस ने आकर दोनों की हालत खराब कर दी। फैंस को यह बेहद पसंद आया लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने चीजों को बदल दिया। रिंगसाइड पर ब्रेकर ने रोमन और उसो, दोनों को बैरिकेड पर स्पीयर दे दिया। ब्रॉन्सन रीड ने रिंग में रोमन को सुनामी मूव दिया। ब्रॉन ने यह भी कहा कि WWE में सबकुछ अब उनका है। रिंगसाइड पर ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस के जूते निकाल लिए और अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 में टैग टीम मैच में होंगे आमने-सामने

रोमन रेंस और जे उसो SummerSlam 2025 में बतौर टीम काम करते हुए नजर आएंगे। ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ उनका टैग टीम मैच होगा। यह मैच काफी शानदार रह सकता है, क्योंकि चारों ही सुपरस्टार्स शानदार हैं। यह मैच नाइट 1 पर होगा और रोमन की टीम को फैंस जीतते हुए देखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- फैंस का सपना रह गया अधूरा… 5 धमाकेदार ड्रीम मैच जो WWE में कभी देखने को नहीं मिल पाए

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola