John Cena: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. शो में मजेदार सैगमेंट देखने को मिले. जॉन सीना का म्यूजिक भी बजा लेकिन उनकी जगह एक छोटा बच्चा आया. वह पूरी तरह से नकली सीना था. हालांकि, उसने सीना की पूरी कॉपी की और उनके अंदाज में ही एंट्री की. शो के लिए सीना को शेड्यूल नहीं किया गया था. जब उनका म्यूजिक बजा तो सभी हैरान रह गए थे. फैंस को लगा कि सीना सच में आ रहे हैं. दर्शकों के दिमाग में एक ही सवाल है कि लिटिल जॉन सीना कौन था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं
डॉमिनिक मिस्टीरियो के सैगमेंट में की लिटिल जॉन सीना ने एंट्री
Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो का सैगमेंट हुआ. उन्होंने जॉन सीना पर निशाना साधा और खूब बेइज्जती की. मिस्टीरियो ने कहा कि वह सीना से अपना टाइटल जरूर वापस लेंगे. इसके बाद जॉन सीना का म्यूजिक बजा. सीना की जगह एक छोटा बच्चा उन्हीं के अंदाज में बाहर आया. रिंग के अंदर मिस्टीरियो ने उसे पहले किक मारी. इसके बाद 619 और फ्रॉग स्प्लैश लगाकर धराशाई कर दिया.
आपको बता दें Raw में दिखाई देने वाले जॉन सीना का लिटिल वर्जन बिग लिटिल ब्रॉलर्स, माइक्रो चैंपियनशिप रेसिलंग और माइक्रो रेसलिंग फेडरेशन से साइको था. उसका असली नाम डेरेक पेम्बर्टन था. डॉमिनिक तो साइको की और हालत खराब करने वाले थे लेकिन सही वक्त पर रे मिस्टीरियो एंट्री कर ली. उनकी वजह से डॉमिनिक वहां से चले गए.
ये भी पढ़ें:-Survivor Series से पहले WWE Raw के जरिए 3 बड़ी बातें जो कंपनी ने इस हफ्ते इशारों-इशारों में बता
WWE Survivor Series 2025 में होगा बड़ा मैच
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. वहां पर जॉन सीना भी एक्शन में दिखाई देंगे. सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कुछ हफ्ते पहले ही सीना ने मिस्टीरियो को हराकर करियर में पहली बार टाइटल अपने नाम किया था. मिस्टीरियो कह चुके हैं कि वह सीना से अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे. अब देखना होगा कि वह सीना को हरा पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के Last Time Is Now टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल तय, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मारी शानदार एंट्री
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
12 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines